
लाइफस्टाइल डेस्क. रमजान के महीने में रोजा रख के लोग इबादत करते हैं। मुस्लिम समुदाय दिन भर भूखे और प्यासे रहते हैं। अहले सुबह और शाम ढलने पर वो खाना खाते हैं। रमजान के महीने में सेहत के साथ-साथ स्किन का भी खास ख्याल रखना चाहिए। अगर इसमें लापरवाही करते हैं तो ना सिर्फ हेल्थ को नुकसान पहुंचता है, बल्कि चेहरे की चमक भी चली जाती है। जिसे लौटने में काफी वक्त और पैसे भी खर्च होते हैं। स्किन और हेल्थ का ख्याल रखने के लिए इस पाक महीने में 4 गलती भूलकर भी ना करें।
ऑयली फूड का सेवन
रमजान के दौरान सेहरी और इफ्तार के जरिए रोजा खोला जाता है। इस दौरान ज्यादातर लोग काफी ऑयली फूड खाते हैं। जोकि गलत है। अचानक खाने की टाइमिंग बदलने की वजह से और ज्यादा तेल वाली चीजों के सेवन से सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। ऑयली फूड की वजह से स्किन का रोमछिद्र यानी पोर्स बंद हो जाता है। जिसकी वजह से पिंपल्स निकलने लगते हैं।
कम पानी पीना
रोजा के दौरान पूरे दिन लोग पानी नहीं पीते हैं। यहां तक की सहरी और इफ्तार के दौरान भी कम पानी पीते हैं। अगर पूरे दिन पानी नहीं पी सकते तो सहरी और इफ्तार के दौरान खूब पानी लेना चाहिए।ताकि स्किन पर नमी बनी रहें। ऐसा नहीं करने पर स्किन धीरे-धीरे ड्राई होता जाता है।
हेल्दी डाइट नहीं लेना
रोजा रखने के दौरान लोग सुबह और शाम एक साथ कई चीजें खाते हैं। जोकि हेल्थ के लिहाज से गलत है।सहरी और इफ्तार के दौरान हेल्दी खाना खाना चाहिए। जिसमें ढेर सारी सब्जियां और फल शामिल होना चाहिए। स्किन की देखभाल के लिए अच्छी डाइट जरूरी होती है।
वर्कआउट नहीं करना
रमजान के महीने में लोग वर्कआउट करना छोड़ देते हैं। ये भी स्किन को नुकसान पहुंचाता है। भले ही इस महीने में आप हैवी वर्कआउट ना करें। लेकिन टहलना और योगा करना जारी रखना चाहिए। ये आपकी चेहरे की चमक को बरकरार रखता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.