दुनिया के सबसे भारी बच्चों की लिस्ट में शामिल हुआ न्यूयॉर्क का नवजात? वजन देख मम्मी-पापा और डॉ. दंग!

Published : Feb 27, 2026, 01:44 PM IST
दुनिया के सबसे भारी बच्चों की लिस्ट में शामिल हुआ न्यूयॉर्क का नवजात? वजन देख मम्मी-पापा और डॉ. दंग!

सार

न्यूयॉर्क के कयुगा मेडिकल सेंटर में एक महिला ने 5.9 किलो के बच्चे को जन्म दिया है. शॉन जूनियर नाम के इस बच्चे का साइज़ देखकर उसके माता-पिता और हॉस्पिटल स्टाफ भी हैरान रह गए. शॉन अब उस हॉस्पिटल में पैदा हुआ सबसे भारी बच्चा बन गया है.

न्यूयॉर्क में एक बच्चे के जन्म की खबर खूब चर्चा में है. वजह है बच्चे का वज़न और साइज़. यहां एक महिला ने करीब 6 किलो के बच्चे को जन्म दिया है, जिसे देखकर उसके मम्मी-पापा से लेकर हॉस्पिटल के लोग तक हैरान हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 31 जनवरी की है. टेरिका और शॉन नाम के कपल के यहां बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने शॉन जूनियर रखा है. न्यूयॉर्क के कयुगा मेडिकल सेंटर में पैदा हुए शॉन जूनियर का वज़न 5.9 किलोग्राम (13 पाउंड) है. डॉक्टरों ने पहले ही बता दिया था कि बच्चे का वज़न सामान्य से ज़्यादा होगा, लेकिन जब वह पैदा हुआ तो उसका साइज़ देखकर सब चौंक गए. शॉन जूनियर अब इस हॉस्पिटल में पैदा हुआ अब तक का सबसे भारी बच्चा है.

'इतने बड़े साइज़ की उम्मीद नहीं थी'

बच्चे के माता-पिता टेरिका और शॉन ने बताया कि उन्हें पता था कि उनका बेटा बड़ा होगा, लेकिन जब उन्होंने उसे पहली बार देखा तो वे हैरान रह गए. टेरिका ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया, "हमें पता था कि वो बड़ा होगा, लेकिन इतना बड़ा होगा, ये उम्मीद नहीं थी." टेरिका के चार बच्चे हैं. उन्होंने बताया कि शॉन जूनियर को 3 से 6 महीने के बच्चों वाले डाइपर पहनाने पड़ रहे हैं.

हॉस्पिटल के डॉक्टरों और नर्सों का कहना है कि यह एक असाधारण डिलीवरी थी, जिसे बहुत सावधानी से हैंडल किया गया. बाद में हॉस्पिटल ने फेसबुक पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की. इसमें शॉन जूनियर को एक दूसरी बच्ची मार्गोट के साथ लिटाया गया था. मार्गोट का जन्म भी उसी दिन हुआ था, लेकिन उसका वज़न सिर्फ 1.8 किलोग्राम (3.96 पाउंड) था.

दो बच्चे, दोहरी खुशी

हॉस्पिटल ने दोनों बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हॉस्पिटल ने अब तक के सबसे बड़े बच्चे, 13 पाउंड के शॉन जूनियर का स्वागत किया, वहीं एक दूसरे परिवार ने सिर्फ 4 पाउंड की नन्ही मार्गोट के आने का जश्न मनाया."

मार्गोट की मां ने कहा कि दोनों बच्चों को एक साथ देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा. यह इस बात की याद दिलाता है कि हर बच्चा अपने आप में खास और अनोखा होता है. हॉस्पिटल स्टाफ ने भी दोनों बच्चों के जन्म का जश्न मनाया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हर परिवार को अच्छी मेडिकल केयर देते हैं, चाहे बच्चे का साइज़ कुछ भी हो. हॉस्पिटल ने बताया कि उनकी टीम बहुत छोटे और बहुत बड़े, दोनों तरह के नवजात बच्चों की देखभाल के लिए ख़ास तौर पर ट्रेंड है.

दुनिया का सबसे भारी बच्चा

रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इतिहास का सबसे भारी बच्चा 19 जनवरी 1879 को अमेरिका के ओहायो में पैदा हुआ था. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 'बेब' नाम से जाने गए इस बच्चे का वज़न जन्म के समय 9.98 किलोग्राम (22 पाउंड) और लंबाई 28 इंच (71.12 सेंटीमीटर) थी. हालांकि, वह सिर्फ 11 घंटे ही जीवित रह सका था.

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डार्क सर्कल से 'केमिकल-फ्री' तक... स्किन केयर के 10 बड़े भ्रम, डॉक्टर से जानिए सच
WHO Shocking Report: 3.5 करोड़ होंगे नए कैंसर केस, WHO ने बताए बड़े कारण