
Baby Skin Care In Holi: वैसे तो होली का त्योहार बच्चे बड़े सभी के लिए बहुत खास होता है, लेकिन बच्चों में इसका एक अलग ही क्रेज रहता है। बच्चे सुबह से होली खेलने चले जाते हैं और शाम तक अपने दोस्तों और भाई-बहनों के साथ होली खेलते हैं। लेकिन केमिकल वाले रंग से उनकी नाजुक स्किन खराब हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि रंग से खेलने से पहले और बाद में बच्चों की स्किन का खास ख्याल रखा जाए, ताकि बच्चों को रंगों से एलर्जी ना हो, स्किन पर जलन ना पड़े और रैशेज ना हो।
होली से पहले बच्चों की स्किन केयर करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि इससे एक प्रोटेक्शन लेयर स्किन पर बन जाती है। आप बच्चों की स्किन पर कोल्ड प्रेस कोकोनट ऑयल, बादाम का तेल या जैतून का तेल लगा सकते हैं। इससे स्किन पर प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है और रंग सीधे त्वचा में नहीं घुसता है। आप चेहरे के अलावा हाथ, पैर, गर्दन पर तेल लगाना ना भूलें।
और पढ़ें- Holi Skin Care Tips: होली पर स्किन जलन और एलर्जी से बचानी है? खेलने से पहले जरूर करें ये 5 काम
कोशिश करें की होली पर बच्चों को फुल स्लीव्स कपड़े पहनाएं, ताकि स्किन ज्यादा खुली ना रहे। धूप में खेलना हो, तो बच्चों को सनस्क्रीन भी जरूर लगाएं। बच्चों को ऑर्गेनिक और केमिकल फ्री रंग ही होली खेलने को दें।
बच्चों को समझाएं कि होली खेलते समय आंख, नाक और मुंह में रंग न जाने दें। गीले और बहुत गहरे रंगों से बचें। अगर बच्चे की स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो उसे ज्यादा देर रंगों में खेलने ना दें। आप ऑर्गेनिक गुलाल का इस्तेमाल कर सकते हैं या घर पर बीटरूट से लाल रंग बना सकते हैं।
होली खेलने के बाद भी बच्चों की स्किन केयर बहुत जरूरी होती है। सबसे पहले रंग हटाने के लिए बच्चों की स्किन को रगड़े नहीं। पहले कपड़े से सूखा रंग को झाड़ दें, फिर उन्हें गुनगुने पानी से नहलाएं। आप साबुन की जगह माइल्ड बेबी क्लींजर का इस्तेमाल करें।
बच्चों की त्वचा से रंग निकालने के लिए बेसन और दही का पेस्ट बनाकर 5 मिनट तक के लिए उनकी स्किन पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए रंग को उतारें। इससे स्किन सॉफ्ट भी होगी और रंग भी आसानी से निकल जाएगा।
ये भी पढ़ें- Holi Makeup Tips: होली पर अब नहीं जमेगा गुलाल का रंग, इन मेकअप ट्रिक्स से रखें स्किन सेफ
नहलाने के बाद बच्चों की स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि स्किन ड्राई ना हो। बालों में भी आप कोकोनट ऑयल जरूर लगाएं। इससे रंगों से ड्राई हुआ स्कैल्प और बाल सॉफ्ट हो जाएंगे।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.