
केंद्र सरकार जल्द ही इस महीने के आखिरी तक 14 वर्ष की लड़कियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान सर्वाइकल कैंसर (Crvical Cancer) को रोकने के लिए किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सिफारिश पर सिंगल डोज टीकाकरण किया जाएगा। खास बात यह है कि अभियान के पहले 90 दिनों में 14 साल की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रो पर फ्री में वैक्सीनेशन दिया जाएगा। लड़कियों को वैक्सीन लगने से 30 वर्ष की उम्र तक कैंसर का जोखिम 85% तक कम हो जाएगा। अगर आपके घर में भी 14 वर्ष की लड़की है, तो जाने कि कैसे सर्वाइकल कैंसर के लिए टीकाकरण कराया जा सकता है और स्लॉट कैसे बुक करें?
आपको बताते चलें कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले आम कैंसर में दूसरे नंबर पर आता है। हर साल करीब 25,000 महिलाएं इसकी चपेट में आती हैं कईयों को मौत का सामना करना पड़ता है। अगर सही समय पर टीकाकरण किया जाए, तो इसके जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। टीकाकरण मुफ्त होने से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और वह इसका फायदा उठाएंगे।
और पढ़ें: कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर न खेलें रंग, 7 टिप्स से होली में आंखें रहेंगी सेफ
फ्री में वैक्सिनेशन की सुविधा प्राप्त करने के लिए आपको U-WIN पोर्टल ओपन करना होगा और नजदीक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्लॉट बुकिंग करना है। आप स्वास्थ्य केंद्र में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बताते चले कि प्राइवेट हॉस्पिटल में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के 1 डोज की कीमत 3,927 रुपये है।
गैवी वैक्सीन अलायंस के जरिए भारत को कुल 2.5 करोड़ डोज दिए जाएंगे। वैक्सीन लगने से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के टाइप 16 और 18 से बचाव होगा। इसके साथ ही वैक्सीन टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा प्रदान करती है।
और पढ़ें: Holi Skin Care Tips: होली पर स्किन जलन और एलर्जी से बचानी है? खेलने से पहले जरूर करें ये 5 काम
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.