शकरकंद सेहत के लिए फ़ायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका छिलका भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है? फाइबर से लेकर एंटीऑक्सीडेंट तक, छिलके समेत खाने के कई फायदे हैं।
शकरकंद (Sweet Potato) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन अक्सर लोग इसे खाने से पहले छील देते हैं। क्या आपको पता है कि शकरकंद का छिलका भी बहुत पोषक तत्वों से भरपूर होता है? आइए विस्तार से जानें कि शकरकंद को छिलके समेत खाने के क्या फायदे हैं और इसे कैसे सही तरीके से खाया जाए।
शकरकंद को छिलके समेत खाने के 5 बड़े फायदे:
अधिक फाइबर, बेहतर पाचन
शकरकंद के छिलके में फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।
कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।
पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगता।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर – इम्यूनिटी को बनाए मजबूत
शकरकंद के छिलके में एंथोसायनिन, बीटा-कैरोटीन और विटामिन C जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
फ्री-रेडिकल्स से लड़कर कोशिकाओं की रक्षा करते हैं।
समय से पहले झुर्रियां और बुढ़ापा आने से बचाते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.