सीधे रोटी को गैस की आंच पर सेंकती है तो रुक जाएं, पहले जान लें इसके नुकसान

Published : Apr 07, 2023, 05:05 PM ISTUpdated : Apr 07, 2023, 05:06 PM IST

हेल्थ डेस्क. हर घर में रोटी बनाने का अपना तरीका होता है। कोई इसे गैस पर सेंकना पसंद करता है तो कोई तवे पर। लेकिन कौन सी प्रक्रिया सही है इसके बारे में जानना जरूरी है। गैस पर सीधे रोटी सेंकना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

PREV
17

रोटी खाने का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है। थाली में अगर रोटी ना हो तो खाना अधूरा सा लगता है। फूली-फूली रोटी बनाने के लिए कई महिलाएं इसे सीधे गैस की आंच पर सेंकती हैं। सीधे आंच पर रोटी सेंकने वालों का मानना है कि रोटी अच्छे से फूल जाती है और वक्त भी कम लगता है। लेकिन ये आदत सही नहीं हैं। हेल्थ के नजरिए से तो बिल्कुल भी नहीं।

27

दरअसल, रोटी जैसे ही गैस के आंच के संपर्क में आती है वो खतरनाक बन जाती है। इसे लेकर रिसर्च हुआ। जर्नल एंवॉयरमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में हाल ही में इस रिसर्च को पब्लिश किया गया।

37

क्या कहती स्टडी

स्टडी की मानें तो गैस स्टोव एयर पोल्यूटेंड का उत्सर्जन करती है जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। ये पोल्यूटेंट कार्बन मोनोऑक्साइड नाइट्रोजन डाइऑक्साइड है। जो गंभीर बीमारियों जन्म देता है।

47

कौन-कौन सी बीमारी का खतरा

कार्बन मोनोऑक्साइड नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की वजह से सांस और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। कैंसर होने की भी आशंका बढ़ जाती है।

57

एक और रिसर्च ने इसे किया साबित

न्यूट्रिशन एंड कैंसर जर्नल में प्रकाशित एक दूसरे रिसर्च की मानें तो गैस की तेज आंच पर रोटी सेंकने से कार्सिनोजेनिक पैदा हो सकते हैं। जो शरीर के अंगों के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल, गेहूं के आते में नेचुरल शुगर और प्रोटीन होता है जिसे सीधी तेज आंच पर रखने से कार्सिनोजेनिक पैदा हो सकता है। जो सेहत को खतरे में डाल सकता है। यह कैंसर का भी कारण बनता है।

67

और रिसर्च करने की जरूर

हालांकि इसे लेकर अभी और शोध होना बाकि है। लेकिन अबतक के रिसर्च में जो बातें सामने आई है उसके मुताबिक तवे पर रोटी सेंकना ज्यादा फायदेमंद है।

77

तवे पर आसानी से बन जाएगी रोटी

तवे पर रोटी फूलना भी आसान है। तवे पर पहले रोटी रखें, फिर उसे पलट दें। इसके बाद तवे के साइड वाली रोटी को उठाकर देखें अगर उसपर ब्राउन रंग का स्पॉट आ गया है तो फिर दोबारा पलट दें और फिर सूती कपड़े की मदद से उसे चारों तरफ घुमा-घुमाकर सेंके। इससे रोटी फूलने लगता है और यह चारों तरफ से पक भी जाता है।

और पढ़ें:

World Health day: कोरोना कर रहा कमबैक, बच्चों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खिलाएं ये 8 फूड्स

World Health day: हर साल 7 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे, जानें इसके पीछे का इतिहास

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories