Weight Loss Tips: थुलथुल पेट होगा अंदर ! फॉलो करें श्रद्धा कपूरा का डाइट प्लान

Published : Nov 17, 2024, 03:32 PM IST
shraddha kapoor

सार

Shraddha Kapoor fitness tips: श्रद्धा कपूर के फिटनेस और डाइट प्लान का रहस्य जानें। सुबह 5 बजे की शुरुआत से लेकर वर्कआउट रूटीन और 16 घंटे की फास्टिंग तक, उनका डाइट प्लान और एक्सरसाइज टिप्स आपको फिट और एक्टिव बनाएंगे।

हेल्थ डेस्क। बॉलीवुड सेलेब्स फिटनेस फ्रीक होते हैं। उनके जैसे टोंड बॉडी पाने की चाहत हर किसी की होती है। ऐसे में अगर आप भी फिट रहने के साथ जीरो फिगर चाहती हैं तो अब तरह-तरह के नुस्खे अपनाने की बजाय आप श्रद्धा कपूर का डाइट प्लान फॉलो कर सकती हैं। एक्ट्रेस टोंड बॉडी के लिए खास रूटीन फॉलो करती हैं। जो उन्हें एनर्जेटिक बनाये रखने के साथ दिनभर पर एक्टिव भी रखती हैं।

 

श्रद्धा कपूर का फिटनेस रूटीन

श्रद्धा कपूर के फिटनेस ट्रेनर माहीक नायर के एक इंटरव्यू के अनुसार एक्ट्रेस अपने डेली रूटीन से बिल्कुल भी समझौता नहीं करती है। उनके दिन की शुरुआत सुबह 5 बजे हो जाती है। वह टीआएक्स, वीपीआर, बोसू बॉल, प्लीट्स, साइड रन, बर्पीज़, और लंज वॉक्स जैसी एक्सरसाइज करती हैं। जो उन्हें पूरे दिन के लिए फुर्ती प्रदान करते हैं।

श्रद्धा कपूर का वर्कआउट रूटीन

श्रद्धा वर्कआउट सेशन की शुरुआत 5 मिनट की मेडिटेशन से करती हैं। इसके बाद वह फोम रोलिंग, 10 मिनट की स्टैटिक स्ट्रेचिंग और 10 मिनट की मोबिलिटी ड्रिल्स करती है। खुद को वॉर्मअप करने के बाद वह 25 मिनट का इंटेंस वर्कआउट करती हैं। जिसमें मुख्यता कॉर्डियो शामिल होता है। जबकि सेशन खत्म करने से पहले वह पांच मिनट के लिए मेडिटेशन भी करती हैं।

 

श्रद्धा कपूर का डाइट प्लान

श्रद्धा का बहुत बैलेंस्ड डाइट लेती हैं। जिनमें ज्यादा से ज्यादा फाइबर, मीडियम प्रोटीन शामिल होता है। वह वेटलॉस में कार्ब्स नहीं खाती हैं। साथ ही कभी-कभी 16 घंटे की इंटरमिटेटं फास्टिंग फॉलो करती हैं। श्रद्धा को खाने में मीठा पसंद हैं लेकिन फिट रहने के लिए वह इससे दूर रहती हैं और शुगर की बजाय शहद का सेवन करती हैं।

टाइम फ्रेम फॉलो करती श्रद्धा कपूर

फिट रहने का ये मतलब नहीं है कि अब जब चाहें तब खाना खा रहे हैं। श्रद्धा कपूर मानती हैं कुछ करने के लिए एक टाइम फ्रेम का होना बहुत जरूरी है। वह घर के खाने को ज्यादा महत्व देती हैं। उन्हें सब्जी, दाल, ब्राउन राइस और रागी रोटी पसंद आती है। इसके अलावा वह कभी-कभी कॉन्टिनेंटल-एशियन खाना पसंद करती हैं। वह शाम के सात बजे से पहले डिनर कर लेती है।

ये भी पढ़ें- November Travel: सर्दियों का मिलेगा डबल मजा ! प्लान करें ये 5 रोड ट्रिप

PREV

Recommended Stories

Kids Eyesight Improvement: अगर आपके बच्चे की नजर कमजोर हो रही है, तो तुरंत दें ये 6 चीजें
Iron Rich Soup for Winter: पालक और गाजर-बीटरूट सूप के फायदे, सर्दियों में दूर रहेगी बीमारी