सोशल मीडिया पर गर्म पानी में नींबू का रस पीने का ट्रेंड काफी पॉपुलर है, लेकिन यह सबके लिए नहीं है। आयुर्वेद डॉक्टर के मुताबिक, एसिडिटी, गैस्ट्रिक और हड्डियों में दर्द की समस्या वाले लोग अगर इसे पीते हैं, तो शरीर की गर्मी बढ़कर तबीयत बिगड़ सकती है।
आजकल सोशल मीडिया पर 'डॉक्टरों' की बाढ़ आ गई है। लोग लाइक्स और क्लिक्स के लिए कुछ भी वीडियो बना रहे हैं। सेहत से जुड़े ऐसे वीडियो पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपको बीमार बना सकता है।
26
इन्हीं में से एक ट्रेंड है- वजन घटाने के लिए रोज सुबह गर्म पानी में नींबू पीना। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। यह कुछ हद तक सही हो सकता है, लेकिन कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।
36
आयुर्वेद डॉक्टर वरुण शर्मा इस बारे में चेतावनी देते हैं। वे बताते हैं कि आजकल ज्यादातर लोगों को एसिडिटी और गैस्ट्रिक की समस्या आम है। नींबू की तासीर गर्म होती है। ऐसे में जब इस समस्या से जूझ रहे लोग इसे गर्म पानी में डालकर पीते हैं, तो यह शरीर की गर्मी को और बढ़ा देता है, जो नुकसान पहुंचाता है।
46
डॉ. वरुण शर्मा के अनुसार, जो लोग कफ और पित्त दोष से पीड़ित हैं, अगर वे रोजाना गर्म नींबू पानी पीते हैं, तो यह उनकी सेहत को सुधारने के बजाय बिगाड़ सकता है। इससे उन्हें कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।
56
डॉक्टर शर्मा कहते हैं कि एसिडिटी और गैस्ट्रिक की समस्या वाले लोग जब इसे पीते हैं, तो शरीर में पित्त और वात का संतुलन बिगड़ जाता है। इसके कारण धीरे-धीरे शरीर में बीमारियां घर करने लगती हैं।
66
इतना ही नहीं, जिन लोगों को हाथ-पैर या हड्डियों में दर्द रहता है, उन्हें भी गर्म पानी में नींबू डालकर नहीं पीना चाहिए। यह उनकी समस्या को और बढ़ा सकता है। डॉक्टर शर्मा ने जानकारी दी कि इसके बजाय आंवले का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.