
मौसम चाहे गर्मी का हो या फिर सर्दी का, अगर पैरों की सफाई और हाइजीन पर ध्यान न दिया जाए, तो एड़िया बुरी तरह से फटने लगती है। कुछ लोगों का इतना बुरा हाल होता है कि फटी एड़ियों के साथ ही घाव होना शुरू हो जाता है क्योंकि लोग स्किन को हटाना शुरू कर देते हैं। जानिए कैसे एड़ियों की समस्या को घर बैठे ठीक किया जा सकता है।
फटी एड़ियों को सॉफ्ट और सुंदर दिखाने के लिए सबसे पहले आपको डेड स्किन को हटाना होगा। अगर आप डेड स्किन नहीं हटाएंगे, तो हाथों से हटाने के कारण त्वचा ज्यादा छिल जाएगी और उसमें आसानी से इन्फेक्शन और धीरे-धीरे पैरों में घाव हो जाएगा। सबसे पहले गुनगुने पानी में पैरों को भिगोकर नमक या कुछ मात्रा में शैंपू मिलाकर रखें। ऐसा करने से डेड स्किन नरम हो जाएगी और आसानी से साफ भी हो जाएगी।
अब आपको हल्के स्क्रबर की मदद से पैरों के ऊपर की परत को साफ करना है। ऐसा करने से आपको एड़ियों में दर्द भी नहीं होगा और डैमेज त्वचा भी निकल जाएगी।
और पढ़ें: Liver Transplant: 'वो मेरी जान है', 17 साल के बेटे को बचाने के लिए मां ने दे दिया अपना लिवर
कई बार एड़ियां सूखी होने की वजह से भी तेजी से फटना शुरू हो जाती हैं इसलिए आपको स्किन को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी है। नहाने के बाद रात को सोने से पहले पैरों पर गाढ़ी क्रीम की परत लगाएं और उसके बाद सॉक्स पहनें ताकि क्रीम बेड पर ना लग जाए।
घरेलू उपाय अपनाने के लिए फटी एड़ियों पर एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। साथ ही शहद, ग्लिसरीन या गुलाब जल का मिश्रण भी 10 से 15 मिनट के लिए लगा सकते हैं। यह त्वचा को पोषण देगा और मुलायम भी बनाएगा।
एड़ियों को सॉफ्ट बनाने के लिए सिर्फ घरेलू उपाय करना ही काफी नहीं। आपको अपने खाने में हेल्दी फूड शामिल करने के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। अगर आप आसान टिप्स अपनाएंगे तो आसानी से फटी हुई एड़िया भी सॉफ्ट बन जाएंगी।
और पढ़ें: Heart Attack Risk: जिम जाने वालों में क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले? एक्सपर्ट से जानें वजह
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.