Skin Care With Roti: मैजिकल रोटी फेस मास्क दूर करेगा स्किन प्रॉब्लम, क्या आपने किया ट्राई

Published : Jun 21, 2025, 12:00 PM IST
Roti-face-mask-for-glowing-skin

सार

How to use roti for skin care: रोटी का फेस मास्क चेहरे पर निखार लाने का नया घरेलू नुस्खा है। यह त्वचा को टाइट और चमकदार बनाता है, साथ ही झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।

Roti face mask for glowing skin: ऐसा भला कौन होगा जो रिंकल फ्री बेदाग त्वचा ना चाहत हो, इसके लिए कई लोग महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स भी लेते हैं। लेकिन गोरी, चमकती, रिंकल फ्री त्वचा का राज आपके किचन में ही छुपा है। जी हां, जिस आटे की आप रोटी बनाते हैं, उसका फेस मास्क इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। यह रोटी फेस मास्क चेहरे पर लगाने से स्किन नेचुरली ग्लो करती है। स्किन टाइट होती है, ब्राइट और इवन स्किन टोन होती है और यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करने में मदद करती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं रोटी फेस मास्क बनाने का तरीका और इसे लगाने के फायदे...

क्या होता है रोटी फेस मास्क (Homemade face mask with wheat dough)

इंस्टाग्राम पर mansifaceyoga नाम से बने पेज पर रोटी फेस मास्क के फायदे और इसे लगाने का तरीका बताया गया है। इसमें बताया गया है कि रोटी फेस मास्क रिंकल फ्री त्वचा के लिए एक मैजिकल चीज है, जो आपकी स्किन को टाइट करती है, स्क्रीन ब्राइटनेस में मदद करती है, इवन स्किन टोन बनाती है। ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करती है। इसके लिए आप थोड़े से आटे में एलोवेरा जेल मिलाकर एक आटा गूंथे, इसे रोटी के शेप में बेलें और अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा कर रखें। इसके बाद इस रोटी फेस मास्क को रिमूव करें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

 

 

रोटी फेस मास्क के फायदे (How to use roti for skin care)

  • रोटी फेस मास्क डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, इससे स्किन नेचुरली स्क्रब होती है।
  • रोटी और दूध का फेस पैक चेहरे पर लगाने से स्किन को मॉइश्चर मिलता है और ग्लोइंग इफेक्ट आता है।
  • ऑयली स्किन वाले लोग रोटी और दही को मिलाकर इसे फेस पैक के रूप में चेहरे पर लगाएं। यह एक्स्ट्रा तेल को हटाकर पोर्स को क्लीन करता है।
  • गेहूं के आटे में टमाटर का रस मिलाकर इसका आटा गूथ लें। इसकी रोटी बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे सन टैनिंग को कम करने में मदद मिलती है।
  • आटा, बेसन और गुलाब जल से बनी रोटी फेस पैक लगाने से स्किन फर्म होती है और झुर्रियां कम नजर आती हैं।
  • रोटी फेस पैक बनाने के लिए आटे में एलोवेरा जेल के साथ थोड़ा सा शहद मिलाएं, आटा गूंथकर रोटी बेलकर चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन हाइड्रेशन होता है और स्किन सॉफ्ट बनी रहती है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Hydration Drink: महंगे सीरम नहीं, 30 रु. किलो सब्जी से पाएं नेचुरल हाइड्रेशन
ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?