Snake bite first aid tips: मानसून में सांप के खतरे से कैसे बचें? जानें सांप काटने से बचाव के तरीके और प्राथमिक उपचार जो किसी की जान बचा सकते हैं।
Snake bite prevention: मानसून का मौसम जहां है एक मौसम ठंडा कर देता है वहीं कई बीमारियों को भी न्यौता भी देता है। साथ ही कीड़े-इंसेक्ट से लगाकर सांप तक का खतरा भी बढ़ जाता है। हाल ही में कोल्हापुर में सांप काटने के छह नए मामले दर्ज किए गए। शहरी इलाके में रहने वाले लोगों को अक्सर सांप काटने के प्राथमिक उपाचार के बारे में जानकारी नहीं होती है। जानते हैं कि सांप काटने पर क्या करना चाहिए।
ऐसे बचें सांप के खतरे से
अगर आप नमी वाले इलाके में रहते हैं तो आपको सांप से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसे स्थान पर सांप अक्सर निकलते हैं और राह में चलने वाले लोगों को काट लेते हैं।
आपको सांप से बचने के लिए लंबी पैंट के साथ बूट पहने चाहिए। यह आपके पैरों को सांप से सुरक्षा प्रदान करते हैं। अपने आसपास सफाई बनाए रखें और मानसून के मौसम में किसी भी जगह पर पानी इकट्ठा न होने दें।
रात के समय अगर आपको बाहर निकलना पड़े तो हमेशा टॉर्च का इस्तेमाल करें। अगर आपको कोई भी गतिशील वस्तु दिखे तो उसे पर पैनी नजर बनाएं रखें।
अगर आपको सांप का सामना करना भी पड़ जाए तो हरकत करने से बचें और धीरे-धीरे पीछें हटें। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और शांत हो जाए। अगर सांप काट लेता है तो आपको निम्नलिखित प्राथमिक उपचार अपनाना चाहिए।
सांप काटने पर तुरंत दें फस्ट-एड
अगर किसी व्यक्ति को सांप ने काट लिया है तो सबसे पहले व्यक्ति को सांप से दूर ले जाना है और उसके बाद काटे गए स्थान को स्थिर रखना है।
काटे गए स्थान पर कपड़े की पट्टी बांध सकते हैं ताकि विष फैलने कि गति कम हो सके।
जिस स्थान में सांप ने काटा है उस स्थान को काटने या चूसने का प्रयास न करें। यह व्यक्ति के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आपको तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए ताकि उसे समय से उपचार मिल सके।
डॉक्टर के पास ले जाने के दौरान अगर व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो आप उसे सीपीआर (CPR) भी दे सकते हैं। घाव को खुला छोड़ने के बजाय उस पर सूखी पट्टी जरूर लगाएं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.