गर्मियों में रहना है फिट एंड फाइन, डाइट में जरूर लें ये विटामिन, नहीं होंगे बीमार

Published : May 05, 2025, 06:46 AM IST
Best vitamins for summer

सार

Best Vitamins for Summer: चिलचिलाती गर्मी में विटामिन सी शरीर के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। यह न सिर्फ बीमारियों से बचाता है, बल्कि एनर्जी और हाइड्रेशन भी बनाए रखता है। त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है।

Vitamin in Diet: वैसे तो शरीर के लिए सभी विटामिन जरूरी होते हैं। लेकिन अगर आप खुद को चिलचिलाती गर्मी से बचाना चाहते हैं तो एक विटामिन का सेवन आपके लिए 'सुरक्षा कवच' की तरह काम करेगा। यह विटामिन न सिर्फ आपको बीमारियों से बचाएगा, बल्कि आपको एनर्जी और हाइड्रेट भी रखेगा। यह आपकी स्कनि को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करेगा। यह कौन सा कौन विटामिन है, आइए जानते हैं।

इसलिए जरूरी है यह विटामिन (That's why this vitamin is important)

डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी के मौसम में विटामिन सी का सेवन करने के कई फायदे हैं। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यह बालों और त्वचा को भी बेहतर बनाता है। यह विटामिन एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसके सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। 

कोलेजन बढ़ाता है (Increases collagen)

विटामिन सी कोलेजन बढ़ाने में मददगार होता है। कोलेजन एक प्रोटीन है जो नसों, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। ऐसे में शरीर खुद को जल्दी रिपेयर कर पाता है। कोलेजन बढ़ने से त्वचा को सुरक्षा मिलती है। यह त्वचा को यूवी डैमेज से बचाता है। इससे त्वचा के रूखेपन की समस्या कम होती है।

हीट स्ट्रेस से बचाव (Prevention from heat stress)

गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रेस बढ़ जाता है। शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है। जिससे थकान जल्दी होती है। लेकिन विटामिन सी के सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह कमजोरी दूर करता है। 

इस गंभीर स्थिति से बचाव (Prevention from this serious condition)

विटामिन सी गर्मियों में होने वाली मौसमी बीमारियों से भी बचाता है। इससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की समस्या कम होती है। गर्मी के मौसम में हाई और लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है। विटामिन सी इसे भी नियंत्रित करता है। 

विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोत (These are the best sources of vitamin C)

आहार में विटामिन सी को शामिल करना बहुत आसान है। आप नींबू, संतरा, आंवला, अनानास, मौसंबी, पपीता, तरबूज, खरबूजा, अंगूर, कीवी आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही बेरीज भी विटामिन सी का अच्छा स्रोत हैं। आप स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं। विटामिन सी लाल और हरी शिमला मिर्च, पालक, ब्रोकोली में भी पाया जाता है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत