
World Laughter Day 2025: शेक्सपियर ने कहा था कि हंसी और उल्लास के साथ, पुरानी झुर्रियों को भी आने दें। वाकई जिंदगी को खुलकर जीना है तो चेहरे से हंसी गायब नहीं होनी चाहिए, चाहें बुढ़ापा ही क्यों ना आ जाए। हंसी तनाव को कम करती है। हंसने से ब्रेन में एंडोर्फिन रिलीज़ करता है जो व्यक्ति को खुश महसूस कराता है। इंसान का खिलता चेहरा तो सबने देखा, लेकिन क्या आपको पता है कि जानवर भी खिलखिलाकर हंसते हैं।
65 जानवरों में आती है हंसी की आवाज
विश्व हंसी दिवस (World Laughter Day) पर, आइए जानते हैं कि हंसी केवल इंसानों तक सीमित नहीं है। एक स्टडी के अनुसार, 65 से अधिक जानवरों की प्रजातियां हंसी जैसी साउंड निकालती हैं, जो उनके सामाजिक और खेल व्यवहार का हिस्सा होती हैं। UCLA के एक स्टडी में पाया गया कि कुत्ते, चूहे, बंदर, गाय, सील, डॉल्फ़िन और ऑरंगुटान जैसे जानवर खेलते समय हंसी जैसे साउंड निकालते हैं।
बिल्ली नहीं हंसती है
चूहे "चिरपिंग" जैसी अल्ट्रासोनिक आवाजें निकालते हैं, जबकि कुत्तों की हँसी पैंटिंग की तरह होती है, जो अन्य कुत्तों में खेल की भावना को प्रोत्साहित करती है। हालांकि बिल्लियां हंसी जैसी कोई साफ आवाजन नहीं निकालती हैं। उनका सोशल बिहेवियर और कम्युनिकेशन का तरीका अलग होते हैं। वो हंसती नहीं हैं।
हंसी का विज्ञान: हमारे शरीर पर प्रभाव
हंसी न केवल मन को प्रसन्न करती है, बल्कि हमारे शरीर पर भी पॉजिटिव इफेक्ट डालती है।
हंसी से एंडोर्फ़िन्स का स्राव होता है, जो तनाव को कम करता है।
हंसी से शरीर में एंटीबॉडीज़ और टी-सेल्स की संख्या बढ़ती है, जो इम्युन सिस्टम को मजबूत करते हैं।
हंसी से रक्त प्रवाह बेहतर होता है और हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
हंसी एक नेचुरल दर्द निवारक केमिकल को रिलीज करता है जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.