
Weight loss journey 23 kilo in 6 month: मोटापे के कारण शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। जहां कई बीमारियां मोटापे के कारण छाती हैं वहीं दूसरी ओर मोटापे के कारण व्यक्ति का मन काम में नहीं लग पता है। साथ ही हमेशा कमजोरी महसूस होती है। अगर इन समस्याओं से निपटना हो तो वेट लॉस करना बेहद जरूरी है। महिला ने भी अपनी परेशानी को महसूस किया और वेट लॉस करने की ठानी। करीब 6 महीने में 23 किलो वजन कम कर महिला ने महसूस किया कि वह पहले से कहीं ज्यादा फिट है और थकावट भी नहीं महसूस हो रही है।
वेट लॉस के लिए महिला ने कोई लंबा-चौड़ा प्लान नहीं बनाया। महिला ने खानपान में ऐसी चीजों को हटा दिया जिससे शरीर को एक्स्ट्रा फैट मिल रहा था। खाने में हेल्दी न्यूट्रिएंट्स शामिल किए जिनमें कम कैलोरी होती है। साथ ही लंच में प्रोटीन के साथ ही हेल्दी फैट शामिल किया जो शरीर को न सिर्फ एनर्जी देता है बल्कि वेट कंट्रोल में भी मदद करता। साथ ही महिला ने हेल्थी लाइफस्टाइल के लिए रोजाना एक्सरसाइज शुरू किया। सुबह और शाम करीब 30 मिनट की लो इंस्टेंसिटी एक्सरसाइज उनके बहुत काम आई। करीब 6 महीने तक एक ही रूटीन फॉलो करने से कुछ ही समय में शरीर में अंतर दिखने लगा।
करीब 6 महीने तक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से महिला ने वेट लॉस किया और खुद को कॉन्फिडेंट भी महसूस किया। आपको बताते चले कि हेल्दी लाइफस्टाइल से मतलब हेल्दी डाइट, रोजाना एक्सरसाइज करना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, रोजाना 8 घंटे की नींद लेना, योग के माध्यम से तनाव को कम करना आदि से जुड़ा है। अगर कोई व्यक्ति हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाता है तो न सिर्फ वेट कम होता है बल्कि कई बीमारियों का खतरा अपनेआप कम हो जाता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.