
हेल्थ डेस्क: वेट लॉस के लिए टीवी से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक न जाने कितने जतन करती हैं। घंटों जिम में बिताने से लेकर डिफरेंट डायट से एक्ट्रेस खुद को स्लिम रख पाती हैं। लेकिन इश्कबाज और नागिन 5 फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना की वेट लॉस जर्नी सबसे अलग है। सुरभि ने नागिन 5 के दौरान खुद को स्लिम बनाने के लिए कुछ खास टिप्स अपनाए। इससे न सिर्फ उनका वेट कम हुआ बल्कि खुद को उन्होंने काफी एनर्जेटिक फील किया। आइए जानते हैं इश्कबाज फेम सुरभि चंदना ने कैसे बिना डाइटिंग और जिम के वेट लॉस किया।
TOI को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सुरभि चंदना ने बताया कि उन्होंने वेट लॉस के लिए कभी भी जिम जॉइन नहीं किया। सुरभि बताती हैं कि जब उन्हें नागिन 5 में रोल ऑफर हुआ था, तो उनका वेट ज्यादा था। खुद को स्लिम बनाने के लिए सुरभि ने वेट लॉस का फैसला किया। एक्ट्रेस बताती हैं कि नागिन का किरदार ऐसा था, जिसमें बहुत सारे स्टंट सीन थे। ऐसे में खुद को फिट रखना बेहद जरूरी था।
सुरभि ने वेट कम करने के लिए जुंबा और पिलाटे क्लास की मदद ली। उन्हें जब भी समय मिलता, जुंबा क्लास जाती और शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करती। इससे एक्ट्रेस को वेट लॉस में मदद मिली। वहीं पिलाटे भी शरीर को फिट रखने के लिए बेहतर ऑप्शन माना जाता है। आपको बताते चलें कि पिलाटे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। पिलाटे की मदद से बॉडी वेट को रेजिस्टेंस के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इससे बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी भी आती है और मसल्स को ताकत मिलती है। वेट लॉस के लिए जुंबा और पिलाटे का कॉम्बिनेशन बेस्ट माना जाता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि सुरभि चंदना ने वेट लॉस के दौरान किसी भी तरह की डाइट को फॉलो नहीं किया। सुरभि मानती हैं कि अगर आप कैलोरी बर्न करना जानते हैं, तो अपने पसंदीदा फूड खा सकते हैं। सुरभि ने वेट लॉस के दौरान हेल्दी के साथ जंक फूड का भी सेवन किया। सुरभि चीट डे में अपना मनपसंद खाना खाती थीं। ऐसा करने से उनको किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई।
सुरभि बताती हैं कि नागिन 5 में स्टंट सीन करने के दौरान भी उनका वेट लॉस हुआ। स्टंट सीन करने में मेहनत लगती है और शरीर से कैलोरी बर्न होती है। इस वजह से भी एक्ट्रेस को अलग से एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं पड़ी। यानी सुरभि के वेट लॉस का सीक्रेट उनके शो में छिपा था।
और पढ़ें: Buttermilk for weight loss: रात में छाछ पीने से होता है वेट लॉस?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.