Buttermilk for weight loss: रात में छाछ पीने से होता है वेट लॉस?

Published : Jul 31, 2025, 09:25 PM IST
7 reasons to drink buttermilk with lunch

सार

Buttermilk for weight loss: छाछ एक प्रोबायोटिक और लो कैलोरी ड्रिंक है, जो पाचन को सुधारता, हड्डियों को मजबूत करता और वेट लॉस में मदद करता है। जानें रात में छाछ पीने के फायदे।

हेल्थ डेस्क: छाछ यानी कि बटरमिल्क एक प्रोबायोटिक युक्त कम कैलोरी वाला ड्रिंक है, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। छाछ का सेवन गर्मियों में अधिक मात्रा में किया जाता है क्योकि इसकी तासीर ठंडी होती है। जहां एक ओर छाछ पीने से गर्मियों में राहत मिलती है, वहीं शरीर को कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। चाहे वेट लॉस हो या पेट संबंधी समस्या, छाछ का सेवन करने की सलाह अक्सर लोग देते हैं। छाछ के पोषक तत्व उसे खास बनाते हैं। आइए जानते हैं कि छाछ के पोषक तत्व क्या होता है और कैसे इसका सेवन रात में करने से वेट लॉस में मदद मिलती है।

छाछ के पोषक तत्व क्या हैं?

छाछ लो कैलोरी वाला पेय पदार्थ है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B2, विटामिन B12 के साथ ही पोटेशियम, फॉस्फोरस, आयोडीन, जिंक और प्रोबायोटिक्स उपस्थित होते हैं। प्रोबायोटिक आंतों को स्वस्थ बनाने का काम करते हैं। छाछ का सेवन करने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि कोशिकाएं भी स्वस्थ रहती हैं।

छाछ कैसे वजन घटाने में करता है मदद?

जैसा कि आपको पता है कि छाछ में प्रोबायोटिक्स लैक्टोबैसिलस एसिडोफिलस और बिफीडोबैक्टीरियम बिफिडम नामक अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो डायजेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही शरीर की सूजन कम करता है। छाछ पीने के बाद पेट भरा लगता है और देर तक भूख नहीं लगती। छाछ में प्रोटीन होती है, जो देर से पचती है और व्यक्ति को भूख भी जल्दी नहीं लगती है।

रात में छाछ क्यों पीना चाहिए?

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो दिन के बजाय रात में छाछ पीना बेहतर विकल्प है। जानिए रात में छाछ पीना किस लिए सही फायदेमंद होता है।

  • छाछ में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देते हैं। इस कारण से आधी रात की क्रेविंग भी खत्म हो जाती है। जिसके कारण वेट लॉस में मदद मिलती है।
  •  छाछ में ट्राइप्टोफैन नाम का एक अमीनो एसिड होता है, जो बेहतर नींद के लिए बहुत जरूरी है। अगर व्यक्ति को अच्छी नींद नहीं आती तो कोर्टिसोल हॉर्मोन बढ़ता है, जो फैट बढ़ाने का काम करता है। 
  • जब रात में जीरा, काली मिर्च मिलाकर छाछ पिया जाता है, तो पाचन को बढ़ावा मिलता है। और मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है जो वेट लॉस के लिए जरूरी है।

और पढ़ें: Acidity And Heart Attack Sign: एसिडिटी है या हार्ट अटैक कैसे पहचानें और हो जाएं सावधान?

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Medicine Timing Guide: प्रिस्क्रिप्शन में OD, BD, TDS का क्या मतलब होता है? डॉक्टर से जानें दवा लेने का सही समय
घर में रखा एसिडिक क्लीनर बना खतरा! बच्ची का 6 किलो वजन घटा, डॉक्टर ने बताई वजह