
How to Know Chest Pain is Acidity or Heart Attack?: छाती में दर्द होने पर अक्सर लोग घबरा जाते हैं कि कहीं हार्ट अटैक तो नहीं हो गया! लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार ये सिर्फ गैस और एसिडिटी होती है, जो हार्ट अटैक जैसी ही फीलिंग देती है। इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि एसिडिटी और हार्ट अटैक के वक्त शरीर में कैसा महसूस होता है और कौन सा दर्द क्या है? आज हम आपको इंस्टाग्राम के एक पोस्ट के माध्यम से विस्तार से बताएंगे कि एसिडिटी और हार्ट अटैक में क्या अंतर है और यह एक दूसरे से कैसे अलग है।
एसिडिटी में पेट का एसिड ऊपर की ओर चढ़ता है, जिससे गले तक जलन और दर्द महसूस हो सकता है।
हार्ट अटैक के दौरान छाती का दर्द अक्सर बाएं कंधे, बाजू और जबड़े तक फैलता है।
अगर आप खाना खाने के बाद या लेटते ही छाती में जलन महसूस करते हैं, तो यह एसिडिटी का लक्षण है।
हार्ट अटैक में ऐसा लगता है कि छाती पर किसी ने भारी पत्थर रख दिया हो, इस दौरान बहुत ज्यादा प्रेशर महसूस होता है।
जब आप लेटते हैं और छाती में दर्द या जलन बढ़ जाती है, तो ये पाचन समस्या है, यानी एसिडिटी हो सकती है।
हार्ट अटैक का दर्द पोजीशन बदलने से प्रभावित नहीं होता—ये लगातार बना रहता है।
अगर मुंह में खटास, कड़वापन या अजीब स्वाद आ रहा है, तो यह गैस्ट्रिक रिफ्लक्स (एसिडिटी) के कारण हो सकता है।
हार्ट अटैक के साथ अक्सर ठंडा पसीना, घबराहट और सिर घूमना महसूस होता है।
अगर किसी भी लक्षण को लेकर संदेह हो, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
एसिडिटी और हार्ट अटैक के लक्षणों में कुछ हद तक समानता जरूर होती है, लेकिन फर्क समझना और समय रहते सही इलाज लेना जान बचा सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.