
Depression in Children: सिर्फ बड़े या बुजुर्गों में नहीं बल्कि बच्चों में भी डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। आजकल की बदलती हुई लाइफस्टाइल के कारण बच्चों के दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसा सकारात्मक सोच ना होने के कारण या अस्वस्थ जीवन शैली के कारण हो सकता है। अगर कुछ बातों पर ध्यान दिया जाए तो बच्चों में डिप्रेशन की समस्या से निपटा जा सकता है। जानिए कैसे सिंपल टिप्स की मदद से बच्चों में डिप्रेशन की समस्या को खत्म किया जा सकता है।
डिप्रेशन के कारण बच्चों के स्वभाव में बदलाव दिखता है। बच्चों का किसी काम में मन नहीं लगता और उन्हें भूख भी नहीं लगती। अगर आपके बच्चे में कुछ समय से बदलाव दिख रहा है तो गौर करिए। आपको बच्चे का व्यवहार समझकर उसको सकारात्मकता के साथ समझाना चाहिए।
आपको बच्चों की मनोस्थिति को समझना चाहिए। कई बार घर का माहौल सही न होने के कारण बच्चों को डिप्रेशन की समस्या हो जाती है। आपको बच्चों के सामने कभी भी लड़ना नहीं चाहिए।
अगर आप बार-बार बच्चे का स्कूल बदलते हैं तो भी बच्चे का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। बच्चे के दोस्त बिछड़ने के कारण भी उनमें डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। आपको इस बात को भी समझना चाहिए।
बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर बच्चे कई बार अपने मन की बात आसानी से कह देते हैं। माता-पिता से बात करने पर बच्चों के मन में कोई भी चिंता नहीं रहती और भविष्य में डिप्रेशन भी नहीं होता।
बच्चों में डिप्रेशन की समस्या आम बात नहीं है। अगर आपका बच्चा इस स्थिति से गुजर रहा है तो आपको बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप घर में अच्छा माहौल रखने के साथ ही स्कूल में भी टीचर से बात कर सकते हैं। ऐसा करने से बच्चे को डिप्रेशन की स्थिति में बाहर निकालने में मदद मिलेगी।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.