Skin care: सुबह-सुबह ही ग्लो करने लगेगी मुरझाई त्वचा, ट्राई करें कृति सेनन के स्किन केयर टिप्स

Published : Jun 11, 2025, 12:41 PM IST
 kriti sanon morning skin care tips

सार

Skin Care Tips: कृति सेनन अपनी स्किन को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रखने के लिए सुबह उठते ही खास स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं। जानें कृति के ब्यूटी सीक्रेट्स और ग्लोइंग स्किन के आसान टिप्स।

Kriti Sanon Skin Care Tips: मौसम गर्मियों का हो या फिर सर्दी का, त्वचा की देखभाल हर सीजन में करनी चाहिए। कृति सेनन इस बात को अच्छी तरीके से जानती हैं और सुबह उठने के बाद उनका पहला काम त्वचा की देखभाल करना ही होता है। कृति उठने के बाद अपने चेहरे को सामान्य पानी से धोती है और स्किन केयर के लिए कुछ खास टिप्स अपनाती है।आप भी जानिए कि सुबह उठते ही त्वचा को चमकाने के लिए कृति सेनन के कौन से टिप्स अपनाएं जा सकते हैं।

 स्किन हाइड्रेशन के लिए पीती हैं खूब पानी 

कृति सेनन सुबह उठने के बाद हल्का गुनगुना पानी नींबू के साथ मिलकर पीती हैं। इससे उनकी त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है और त्वचा में चमक आती है।

जेंटल क्लींजर से चेहरे की सफाई

 कृति सुबह उठने के बाद जेंटल क्लींजर का इस्तेमाल चेहरे को साफ करने के लिए करती हैं। इससे त्वचा में छिपी हुई गंदगी बाहर निकल आती है और त्वचा चमकने लगती है।कृति पानी पीने के साथ ही त्वचा में वाटर स्प्रे भी करती हैं जिससे की त्वचा को एक्स्ट्रा हाइड्रेशन मिल जाता है।

 जैल बेस्ड सीरम का इस्तेमाल 

त्वचा की देखभाल के लिए कृति जैल बेस्ड सीरम का इस्तेमाल करती हैं जिनमें हाईऐल्युरोनिक एसिड होता है जो त्वचा को सॉफ्ट बनाता है।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल

भीषण गर्मी में या फिर सर्दी में कृति सनस्क्रीन लगाना कभी नहीं भूलती। लाइटवेट वॉटर बेस सनस्क्रीन उनकी त्वचा को सूर्य की घातक यूवी रेज से बचाने का काम करती है। साथही कृति चेहरे से गंदगी को निकालने के लिए डिटॉक्सिफाइंग मास्क का इस्तेमाल करती हैं। आंखों के नीचे काले घेरे ना पड़े, इसके लिए अंडर आई पैचेज भी यूज करती हैं।

चेहरे की सफाई के बाद अगर कृति मेकअप लगाने से पहले फेस में आईस रब करती हैं ताकि लंबे समय तक मेकअप टिका रहे। वहीं, चेहरे से मेकअप निकालने के लिए ऑयल बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं जो कि मेकअप रिमूवल का काम करता है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है एनर्जी?
कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट