
Pregnancy & Twins: क्या आप यकीन करेंगे कि एक महिला के जुड़वां बच्चे (Twins) हुए, माँ एक है, लेकिन बच्चों के बाप अलग-अलग हैं? पुर्तगाल (Portugal) में ऐसी ही एक घटना सामने आई है। एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। लेकिन जुड़वां बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। डीएनए टेस्ट (DNA test) से सच्चाई सामने आई है।
दरअसल, पुर्तगाल के मॉनेरोना शहर में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। बच्चे एक जैसे दिखते थे। बच्चों के आठ महीने के होने पर उनका डीएनए टेस्ट हुआ। इस दौरान एक बच्चे का डीएनए उसके पति से मैच हो रहा था। लेकिन दूसरे बच्चे का डीएनए पति से मैच नहीं हो रहा था। ऐसे में सवाल उठा कि बच्चे का बाप कौन है? इसी दौरान महिला को याद आया कि उसने एक ही दिन अपने पति और एक अन्य पुरुष के साथ संबंध बनाए थे। डीएनए टेस्ट में पता चला कि दूसरा बच्चा उस दूसरे पुरुष का है। यह सुनकर लोग हैरान रह गए। लोगों ने सवाल किया कि ऐसा कैसे हो सकता है। जुड़वां बच्चों के पिता अलग-अलग होने के बावजूद, नियम के अनुसार, पिता का नाम नहीं बदला जा सकता। सर्टिफिकेट में बच्चों के पिता का नाम एक ही है। दोनों बच्चों की जिम्मेदारी एक ही पिता उठा रहा है। महिला के साथ रहने वाला पुरुष दोनों बच्चों की देखभाल कर रहा है।
इस घटना को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। दुनिया में ऐसी घटनाएं बहुत कम होती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अब तक केवल 20 ऐसी घटनाएं ही हुई हैं। इसे डॉक्टर हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन (Heteropaternal superfecundation) कहते हैं। जुड़वां बच्चे अलग-अलग पिता के डीएनए रखते हैं। जब महिला के शरीर में मौजूद अंडाणु दो अलग-अलग पुरुषों के शुक्राणुओं से निषेचित होते हैं तो ऐसी स्थिति पैदा होती है। इसका मतलब है कि उस दौरान महिला के दो अलग-अलग पुरुषों के साथ संबंध रहे होंगे। डॉक्टरों का कहना है कि इस महिला के भी दो पुरुषों के साथ संबंध थे, इसलिए जुड़वां बच्चे पैदा हुए।
ये भी पढ़ें- Reheated Food Side Effects: बार-बार खाना गर्म करना, सेहत का दुश्मन? जानें 8 चीजें जिन्हें ना करें दोबारा हीट
सीधे शब्दों में कहें तो माँ का शरीर हर महीने दो अंडे छोड़ता है। अगर अलग-अलग पुरुषों के वीर्य से ये अंडे निषेचित होते हैं, तो बच्चे जुड़वां होते हैं। बच्चे माँ के गर्भ में अलग-अलग नाभिनाल से जुड़े होते हैं। दोनों बच्चों में माँ के जीन एक जैसे होते हैं, लेकिन पिता अलग-अलग होते हैं।
पुर्तगाल की महिला उस समय 19 साल की थी। जुड़वां बच्चे होने के बावजूद नॉर्मल डिलीवरी हुई थी। उसके दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। अब बच्चे चार साल के हो गए हैं। पति-पत्नी के बीच कोई मनमुटाव नहीं था। फिर भी उन्होंने डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया। इससे उन्हें बच्चों के बारे में जानकारी मिली। डॉक्टरों ने बच्चों और महिला के बारे में कोई जानकारी न देने की शर्त पर यह बात बताई है।
ये भी पढ़ें- Protein Deficiency: प्रोटीन की कमी के लक्षण, जानें कैसे इसे पहचानें और दूर करें
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.