हेल्थ डेस्क.उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट के लिए जानी जाती हैं। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि उनका फिगर भी कमाल का है। अदाकारा खुद को मेंटन करने के लिए काफी मेहनत करती हैं। लेकिन इसके साथ ही वो अपनी पसंदीदा खाना भी खाने से नहीं परहेज करती हैं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता है जिस दिन उनकी तस्वीरें वायरल नहीं होती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उन्हें क्या पसंद है।
28
बिग बॉस ओटीटी फेम ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि पराठे में जब तक 250 ग्राम मक्खन न हो, मजा नहीं आता! मेरा पराठा इसलिए लाल है क्योंकि मैंने आटे में चुकंदर मिलाया है।'
38
जी हां, उर्फी जावेद को चुकंदर यानी बीटरूट पराठा पसंद है। वो इसके साथ मक्खन लगाकर खाती हैं। ये सेहत के लिए कितना फायदेमंद और नुकसानदायक होता है आइए बताते हैं।
48
चुकंदर खाने के फायदे चुकंदर खाना हर मौसम में फायदेमंद होता है। इसमें सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसलिए बीटरूट यानी चुकंदर के पराठा सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
58
ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल आज के दौर में ज्यादातर लोग ब्लड प्रेशर के शिकार हैं। जो हार्ट अटैक का जोखिम पैदा करता है। अगर आप चुकंदर या फिर चुकंदर का पराठा खाते हैं तो कोरोनरी डिजीज का खतरा कम कर सकते हैं। इससे बीपी भी कंट्रोल में रहता है।
68
पाचन को रखता है दुरुस्त चुकंदर में फाइबर पाया जाता है। जो डाइजेशन यानी पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। इसे खाने से गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटाकारा पाया जा सकता है।
78
डायबिटीज और कैंसर से रखता है सुरक्षित चुकंदर खाने से ब्लड शुगर लेबल कंट्रोल में रहता है। डाबिटीज पेशेंट चुकंदर का पराठा खा सकते हैं। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि चुकंदर में एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज पाई जाती है। फेरुलिक एसिड, रुटिन, कैम्फेरोल और कैफिक एसिड इसमें पाया जाता है। इसके खाने से कैंसर के जोखिम से बचा जा सकता है।
88
मक्खन का कैसा होता है सेहत पर असर मक्खन में काफी ज्यादा सैचुरेटेड फैट होता है। अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में करें तो यह सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है। लेकिन अगर इसका सेवन हर दिन काफी मात्रा में करते हैं तो मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों का घर बन सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.