Yoga Tips: पेट की चर्बी गलाने और पीरियड दर्द में राहत देता है ये आसन, 5 सिंपल स्टेप में सीखें

Published : Jun 16, 2023, 06:38 PM ISTUpdated : Jun 19, 2023, 10:06 AM IST
Yoga asana ustrasana benefits

सार

How To Do Ustrasana?: उष्ट्रासन हृदय चक्र को खोलने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी में लचीलेपन को बढ़ाता है। आज हम आपको सिर्फ 5 स्टेप में उष्ट्रासन योगा करना सिखा रहे हैं।

हेल्थ डेस्क: उष्ट्रासन (Ustrasana) यानि कैमल पोज एक ऐसा आसन है जिसके अनेक फायदे हैं। उस्ट्र का अर्थ है संस्कृत में ऊंट और यह आसन ऊंट के समान दिखाई देता है। यह शरीर के मध्य भाग को पीछे की तरफ झुकाकर किया जाता है। साथ ही अगर आपको एकसाथ कंधे, छाती या कमर को मजबूत करना है तो आपको उष्ट्रासन करना चाहिए। यह आसन हृदय चक्र को खोलने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी में लचीलेपन को बढ़ाता है। आज हम आपको सिर्फ 5 स्टेप में उष्ट्रासन योगा करना सिखा रहे हैं।

1- उष्ट्रासन करने का प्रथम चरण

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने घुटनों के बल खड़े हों जाएं। अपनी जांघों को पूरी तरह से सीधा रखें। अब अपने घुटनों और पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाए रखें ताकि आपको यह आसन करने में सहज महसूस हो।

2- उष्ट्रासन करने का दूसरा चरण

अब पीछे की तरफ झुकें। पहले अपने एक हाथ को धीरे-धीरे अधिक पीछे की ओर झुकने का प्रयास करें। पीछे ले जाने वाले हाथ से एड़ी पकड़ें और शरीर को जितना हो सके तानने से बचें।

3- उष्ट्रासन करने का तीसरा चरण

अब इसी तरह से दूसरा हाथ भी पीछे की ओर ले जाएं और दूसरी एड़ी को पकड़ लें। यहां कोशिश करें कि कूल्हों को आगे की ओर धकेलें। जांघों पर एक अच्छा स्ट्रैच फील होगा।

4- उष्ट्रासन करने का चौथा चरण

अब सिर और रीढ़ की हट्टी को पीछे की ओर झुकाएं। खींचने हुए जितना संभव हो सके नीचें की ओर जाएं। यहां अब आपको अपनी कोहिनियों को अंदर से रोल करते हुए ट्विस्ट कर बाहर की तरह लाना है।

5- उष्ट्रासन करने का पांचवा चरण

यह हमारी अंतिम और पूर्ण उष्ट्रासन की स्थिति है। अब यहां शरीर और पीठ की मांसपेशियों को जितना संभव को आराम देने की कोशिश करें। बॉडी के हर स्ट्रैच को यहां फीसल करें। 

Ustrasana Benefits: उष्ट्रासन करने के फायदे

उष्ट्रासन रोजाना करना बहुत अधिक फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर के तीन हिस्से कंधे, छाती और कमर बहुत मजबूत बनते हैं। उष्ट्रासन करने से थकान, चिंता दूर होती है। साथ ही यह फेफड़ों को खोलने और मासिक धर्म के दर्द से राहत प्रदान करता है। इतना ही नहीं इसे करने पर पूरा जोर पेट पर पड़ता है इसलिए यह पेट की चर्बी को भी गलाने में बहुत फायदेमंद साबित होता है।

और पढ़ें- Health Tips: गन्ने का जूस पीने से हो रहा नुकसान, जान लें इसके Side Effects

हर दूसरा रोगी मौत का हो जाएगा शिकार, कोरोना से भी घातक आने वाला है वायरस, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट