
हेल्थ डेस्क. मानव शरीर के विकास और उसे हेल्दी रखने में विटामिन बी 12 (vitamin B12 ) भी जरूरी होता है। शरीर में इसका सही मात्रा में होना जरूरी होता है, नहीं तो कई तरह की बीमारियां जकड़ सकती हैं। दरअसल, रेड ब्लड सेल्स के बिना शरीर में ऑक्सीजन अलग-अलग अंगों तक नहीं पहुंच सकता है। इसी रेड ब्लड सेल्स को बनाने का काम विटामिन बी 12 करता है। वैसे तो इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है। लेकिन अगर यह लंबा रहता है तो हार्ट अटैक, डाबिटीज , कैंसर और गठिया का जोखिम हो सकता है।
इसलिए जरूरी है कि विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण (vitamin B12 deficiency symptoms) को पहचानना। ताकि इसका वक्त पर इलाज हो सके और आप अपना हेल्दी जीवन जीते रहें। तो चलिए जानते हैं इसके लक्षण के बारे में-
हाथ-पैर में झुनझुनी होना
हाथ-पैर सुन्न हो जाना
थकान और सुस्ती
सिर में लगातार दर्द
मांसपेशियों में कमजोरी
आंखों में समस्या होना
घाव या जीभ में छाले पड़ना
डिमेशिया
सांस लेने में दिक्कत होना और बेहोशी
ये तमाम लक्षण विटामिन बी 12 की कमी की तरफ इशारा करते हैं। हाथ-पैर में झुनझुनी लगातार होने पर डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए। दरअसल, विटामिन बी 12 नर्व्स के स्वास्थ्य को सही रखने के लिए जरूरी है । यह माइलिन के प्रोडक्शन में जरूरी भूमिका निभाता है जो नर्व्स के चारों एक सुरक्षा का लेयर है। जब विटामिन बी12 कम होता है तो यह प्रोटेक्शन कमजोर हो सकती है। जिससे नर्व की लेयर डैमेज हो जाती है। जिसकी वजह से झुनझुनी या सुन्नता होती है।
vitamin B12 deficiency treatment
विटामिन बी 12 वेज से ज्यादा नॉन वेज में पाया जाता है। ऐसे फूड्स का चयन करें जिसमें विटामिन बी 12 मौजूद है। नन-वेज वाले मांस, मछली, अंडा, पोल्ट्री खा सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट में भी यह पाया जाता है। इसके साथ डॉक्टर द्वारा दिए गए सप्लीमेंट का भी सेवन करके विटामिन बी 12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।
और पढ़ें:
एक दिन में कितने अंडे खाना होता है सही, Egg Lover जान लें ये जरूरी बात
70% महिलाएं जीवन भर ऑर्गेज्म का नहीं कर पाती अनुभव, कौन है जिम्मेदार?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.