एक दिन में कितने अंडे खाना होता है सही, Egg Lover जान लें ये जरूरी बात

Published : Sep 07, 2023, 02:39 PM ISTUpdated : Sep 07, 2023, 02:58 PM IST
egg

सार

अंडा और अंडे से बनी डिश हम बहुत चाव से खाते हैं। अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके अलावा इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो पूरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। लेकिन सवाल है कि एक दिन में कितने अंडे खाना चाहिए।

हेल्थ डेस्क. उबला अंडा, ऑमलेट, एग फ्राई, अंडे की भुर्जी और एग करी समेत कई ऐसे डिशेज हैं जो पूरी दुनिया में खाई जाती है। प्रोटीन से भरपूर अंडे से कई घरों की मॉर्निंग शुरू होती है। यह प्रोटीन के अलावा आवश्यक विटामिन और खनिजों का अच्छा स्रोत प्रदान करता है। लेकिन कई बार यहीं अंडा आपको बीमार कर सकता है। इसके पीछे वजह इसकी मात्रा होती है। कई लोगों को पता ही नहीं है कि एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए। जिसकी वजह वो एक दिन में कई-कई अंडे खा जाते हैं। जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारी के शिकार हो जाते हैं। तो चलिए बताते हैं ज्यादा अंडे से क्या-क्या शारीरिक दिक्कत हो सकती है और एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए।

एलर्जी रिएक्शन

ज्यादा अंडा खाने से एलर्जी जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। शरीर में दाने निकलने लगते हैं। खुजली हो सकती है। इसलिए ज्यादा अंडा खाने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं जिन लोगों को इससे एलर्जी है उन्हें अंडे और अंडे युक्त उत्पादों से पूरी तरह बचना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य

अंडा कोलेस्ट्रॉल का एक स्त्रोत है। हालांकि अंडे से प्राप्त डाइट कोलेस्ट्रॉल का ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर उतना महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं हो सकता है जितना पहले सोचा गया था। लेकिन ज्यादा अंडा खाना कोलेस्ट्रॉल की बीमारी को जरूर बढ़ा सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाना जरूरी है। हार्ट संबंधी बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी अंडा खाने में सावधानी बरतनी चाहिए।

पाचन संबंधी समस्याएं

कुछ व्यक्तियों को अंडे खाने के बाद गैस, सूजन या दस्त जैसी पाचन संबंधी परेशानी का अनुभव हो सकता है। ज्यादा अंडा पचाने में दिक्कत होती है। इसलिए इसकी मात्रा पर जरूर गौर करें।

डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है

हद से ज्यादा अंडा खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इससे इंसुलिन रेसिस्टेंस भी बढ़ता है। इसके साथ ही मोटापा के भी लोग शिकार हो सकता हैं।

एक दिन में कितने अंडे खाना सही?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) का सुझाव है कि प्रतिदिन एक अंडे का सेवन ज्यादा सही होता है। वहीं कई हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि एक से दो अंडा हर दिन खाना अच्छा है। स्वस्थ व्यक्ति सप्ताह में 7 से 10 अंडों का सेवन कर सकते है। जो लोग हैवी एक्सरसाइज करते हैं या फिर एथलीट हैं वो एक दिन में चार से पांच अंडे खा सकते हैं। दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों को एक दिन में एक ही अंडा खाना चाहिए।

और पढ़ें:

कैसे जान लेता है रेबीज, 'गाजियाबाद dog bite' से सबक लेकर ये जरूर पढ़ें

Janmashtami: कृष्णा फल खाने से शरीर पर होते हैं ये 10 चमत्कारी फायदे

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट