Weight Loss Drug: वजन घटाने वाला इंजेक्शन अब भारत में भी, क्या होगा हेल्थ पर असर?

Published : Jun 25, 2025, 05:50 PM IST
Wegovy weight loss drug

सार

Weight Loss injection: भारत में वेट लॉस ड्रग वेगोवी (Wegovy) लॉन्च हो चुकी है। जानिए कौन लोग कर सकते हैं इसका इस्तेमाल, इसके फायदे, साइड इफेक्ट्स और डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी है। 

Weight Loss Drug: वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। डेनमार्क की दवा निर्माता कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने वेट लॉस ड्रग वेगोवी (सेमाग्लूटाइड) को में भारत में ऑफीशियली लॉन्च कर दिया है। कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि वेट लॉस या फैट लॉस के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल आखिर कौन कर सकता है। मार्केट में वेट लॉस के नाम पर ढेरों प्रोडक्ट्स मिलते हैं। ऐसे में ऑफीशियली वेट लॉस ड्रग या इंजेक्शन लांच होने से लोगों के मन में एक आशा की किरण जागी है। आईए जानते हैं वेगोवी के बारे में अधिक जानकारी।

भारत में वेट लॉस ड्रग ऑफिशियली लॉन्च

भारत में अब तक वेट लॉस ड्रग के रूप में मौंजारो के बाद वेगोवी का ऑफिशियली लॉन्च हो चुका है। जहां दुनिया भर में ज्यादा वजन स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बना हुआ है, ऐसे में नए वेट लॉस ड्रग का ऑफिशियल लॉन्च राहत भरी खबर है। भारत में इस वक्त 25.4 करोड़ लोग सामान्य मोटापे से पीड़ित हैं। वहीं 35 करोड़ से ज्यादा लोग पेट के मोपाटे से लड़ रहे हैं। आज वेट लॉस मार्केट 576 करोड़ रु पहुंच चुका है।

टाइप 2 डायबिटीज में वेगोवी का इस्तेमाल

जी हां! ऐसा नहीं है कि वेगोवी ड्रग का इस्तेमाल सिर्फ मोटापे से संबंधित है। टाइप 2 डायबिटीज में वेगोवी का इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजेक्शन शरीर में जाकर भूख और इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल करता है। सप्ताह में एक बार इंजेक्शन लिया जाता है तो भूख और इंसुलिन का लेवल कंट्रोल रहता है। इंजेक्शन लेने के बाद व्यक्ति कम खाता है और ब्लड शुगर को कम करते हुए फैट भी आसानी से बर्न होने लगता है। इसका फायदा वेट लॉस के रूप में दिखता है।

कौन कर सकता है वेट लॉस ड्रग का इस्तेमाल?

वेगोवी का इस्तेमाल सिर्फ डायबिटीज के पेशेंट ही नहीं बल्कि डिलिवरी के बाद मोटी होने वाली महिलाएं, PCOS के कारण अधिक वेट गेन करने वाली महिलाएं भी कर सकती हैं। अगर दवा का इस्तेमाल डॉक्टर की देखरेख में किया जाए तो शरीर में फायदा पहुंचता है। मोटापे के कारण इनफर्टिलिटी, कैंसर, डायबिटीज आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वेट लॉस ड्रेग लेने से मस्तिष्क के उन क्षेत्रों पर नियंत्रण हो जाता है जो भूख और खाने की क्रेविंग को बढ़ाने का काम करते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और डाइजेशन स्लो होता है जिससे कि पेट देर तक भरा महसूस होता है। इस कारण से लोग कम खाते हैं।

वेगोवी से इन बीमारियों का खतरा होगा कम

दवा का इस्तेमाल कर हार्ट डिजीज, मोटापा, दिल की बीमारी आदि के जोखिम को कम किया जा सकता है। इस दवा का इस्तेमाल 12 वर्षों से अधिक आयु के वयस्कों में किया जा सकता है।

वेट लॉस ड्रग लेने के क्या हैं दुष्प्रभाव?

वेट लॉस ड्रग वेगोवी लेने से शरीर में कुछ बुरे प्रभाव भी दिख सकते हैं।वजन कम करने की दवा खाने से पेनक्रिएटाइटिस स्वेलिंग, उल्टी, हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा, पेट में गंभीर समस्याएं, किडनी में दिक्कत, चेहरे या गले में जलन होना, डिप्रेशन आदि दुष्प्रभाव दिख सकते हैं। चक्कर आना, पेट फूलना या डकार आदि दुष्प्रभाव आम हैं। अगर आप डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर दवा ले रहे हैं और दुष्प्रभाव दिख रहे तो डॉक्टर को जरूर बताएं। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका