थुलथुला पेट होगा गायब, चर्बी को पिघलाने के लिए Sawan में रोज खाएं ये 5 फ्रूट्स

Published : Jul 04, 2023, 07:41 PM IST
weight loss tips

सार

5 Best Fruits for Weight Loss: सावन के मौसम में और व्रत के सीजन में खास 5 फल अपनी डाइट में शामिल करें। इससे कुछ ही टाइम में आपको अपना वजन कम दिखने लगेगा।

हेल्थ डेस्क: वजन कम करना हर किसी का सपना होता है। अपने मोटापे को हर कोई कम करना चाहता है लेकिन इसके लिए मेहनत कम ही लोग कर पाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक आसान तरीका लेकर आए हैं जिसमें आप कुछ चुनिंदा फ्रूट्स खाकर अपना वेट लॉस कर सकते हैं। जी हां, अगर आप अपने थुलथुले पेट से तंग आ गए हैं तो ये खास आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको सावन के मौसम में और व्रत के सीजन में खास 5 फल अपनी डाइट में शामिल करने के लिए बता रहे हैं। जिससे कुछ ही टाइम में आपको अपना वजन कम दिखने लगेगा।

वेट लॉस के लिए खाएं सेब

सेब एक ऐसा फल है जिसमें आपको कई सारे पोषक तत्व थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिल जाते हैं। साथ ही सेब फाइबर से भरपूर होता है तो यह वजन कम करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद रहता है। साथ ही सेब में कैलोरी भी बहुत कम होती है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा ब्लड शुगर कम करने में, बॉडी को डिटॉक्स करने में और कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी सेब बहुत हेल्प करता है।

पपीता से होगा वजन कम

पपीता की खास बात यह है कि ये हमारी पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करता है। पपीता खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है इससे आपको भूख कम लगने के साथ तुरंत एनर्जी मिलती है। वजन कम करने के लिए पपीता एक बेहतरीन फल है। पपीता में अच्छी मात्रा में फायबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

स्ट्रॉबेरी और बेरीज के हैं वजन घटाने में फायदे

कई बेरीज वजन कम करने में बेहद मददगार होती हैं। बेरीज में कैलोरी की मात्रा ना के बराबर होती है। जबकि सेहत के लिए कई अन्य न्यूट्रिएंट्स प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। बेरीज का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, इंफ्लेमेशन की समस्या कम होती है। वहीं स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कि वजन घटाने के लिए अच्छा फल माना जाता है।

संतरा खाकर ऐसे पिघलेगी चर्बी

संतरे में विटामिन सी, फाइबर अधिक होता है, जो वजन कम करने में काफी मदद करता है। वजन कम करने के लिए महिलाओं को रोजाना 75 मिलीग्राम और पुरुषों को 90 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन करना चाहिए। संतरा सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। यह हृदय रोगों से भी बचाता है।

वेट लॉस के लिए बेस्ट है एवोकाडो

वेट लॉस के लिए एवोकाडो बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन इसके बावजूद एवोकाडो वेट लॉस में मददगार होा है।एक अध्ययन में पाया गया कि लगातार 12 सप्ताह तक प्रतिदिन एक एवोकाडो खाने से वजन में कमी हुई है। एवोकाडो खाने से पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है।


और पढ़ें-  क्या प्रोटीन ड्रिंक और सप्लीमेंट्स का सेवन करना है सुरक्षित? सीधे एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब

Dengue: AI ने बताएं डेंगू से बचने के 7 बेहतरीन तरीके, एक है वैक्सीन से जुड़ा

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा
Hydration Drink: महंगे सीरम नहीं, 30 रु. किलो सब्जी से पाएं नेचुरल हाइड्रेशन