Weight Loss Journey: 30 दिन में 18 Kg वेट लॉस कर ऐसे Slim बन गई ये महिला

Published : Apr 24, 2025, 05:55 PM IST
Weight Loss Journey tips

सार

Weight Loss Journey tips:अंजू ने बिना एक्सरसाइज सिर्फ मैजिकल ड्रिंक, घर का खाना और वॉकिंग से किया वेट लॉस। जानिए सौंफ, जीरा, अजवाइन और दालचीनी से बनी वेट लॉस ड्रिंक की रेसिपी और असर।

Weight Loss Tips: लोगों को वजन कम करने में महीनों से सालों लग जाते हैं लेकिन फिर भी कुछ खास रिजल्ट नहीं मिल पाता है।सोशल मीडिया में वेट लॉस कई जर्नी देखने को मिलती हैं। एक ऐसी ही पोस्ट वायरल हो रही है जहां महिला कम समय में गजब ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बता रही है। महिला ने दावा किया है कि 30 दिन में उसने 11 किलो वजन कम किया है। इससे पहले वह करीब 36 किलो वेट लॉस कर चुकी थी। अंजू नाम की महिला ने जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल शेयर करी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ समय पहले तक अंजू का वजन 100 किलो हुआ करता था। वजन कम करने के बाद अब अंजू का वेट 66 किलो हो गया है। अंजू ने 30 दिनों में 11 किलो कैलोरी लूज की। आईए जानते हैं कि वेट लॉस के लिए अंजू ने क्या टिप्स अपनाएं।

वेट लॉस के लिए मैजिकल ड्रिंक (Magical drink for weight loss)

अंजू ने वेटलॉस के लिए मैजिकल ड्रिंक की मदद ली। मैजिकल ड्रिंक के लिए अंजू ने सौफ, जीरा, अजवाइन, दालचीनी को मिलाकर हल्का सा भूना। इसके बाद उसे पीस लिया। पाउडर का सेवन अंजू ने रोजाना किया। अंजू ने गर्म पानी के साथ रोजाना मैजिकल पाउडर का इस्तेमाल किया। इस ड्रिंक का पॉजिटिव इफेक्ट अंजू ने महसूस किया। सौंफ पेट को साफ रखकर मेटाबॉलिज्म को तेज रखने का काम करता है। 

वेट लॉस के लिए घर का खाना (Homemade food for weight loss)

अंजू अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट बताती हैं कि उन्होंने वेट लॉस के लिए घर पर बना खाना खाया। खाने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन के साथ ही फाइबर, दाल, चावल, रोटी सब्जी आदि शामिल थे। अंजू रात के समय खाना न खाकर खीरे और पनीर का सेवन करती थीं। साथ ही मैजिकल ड्रिंक का सेवन कर उन्हें लाभ पहुंचा। अंजू बताती हैं कि वेट लॉस के लिए उन्होंने कोई भी खास एक्सरसाइज नहीं की। वॉकिंग के साथ ही हेल्दी ईटिंग ने वेट लॉस में मदद की।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा
Hydration Drink: महंगे सीरम नहीं, 30 रु. किलो सब्जी से पाएं नेचुरल हाइड्रेशन