
Quitting Smoking Effect: हर साल 12 मार्च को नेशनल नो स्मोकिंग डे (National No Smoking Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास मकसद लोगों के बीच में स्मोकिंग के दुष्प्रभाव के बारे में अवेयरनेस फैलाना है। भारत में हर साल 1.35 मिलियन लोगों की मौत स्मोकिंग से जुड़ी बीमारी के कारण होती है। स्मोकिंग के दुष्प्रभाव (side effects of smoking) जानने के बाद कई लोग सिगरेट छोड़ने का मन बनाते हैं। अगर आप भी सिगरेट छोड़ना चाहते हैं तो पहले ये जरूर जान लें कि स्मोकिंग क्विट करने के 12 घंटे बाद शरीर में क्या असर होता है।
स्मोकिंग करने से शरीर में निकोटिन पहुंचता है। निकोटीन केमिकल के पहुंचते ही ब्रेन ऐसे केमिकल रिलीज करता है जो आपको अच्छी फीलिंग देते हैं। जब अचानक से सिगरेट छोड़ दी जाती है तो शरीर में विभिन्न लक्षण दिखने लगते हैं। व्यक्ति अचानक से चिंतित हो जाता है और उसे अनकंफर्टेबल भी फील होता है। इस स्थिति को विड्रॉल कहते हैं। हालांकि सिगरेट को अगर सही तरीके से छोड़ा जाए तो स्मोकिंग से बिना परेशानी पूरी तरह से आजादी पाई जा सकती है।
अगर कोई व्यक्ति चैन स्मोकर है तो उसे स्मोकिंग छोड़ने के एक या दो घंटे में ही शरीर में विभिन्न लक्षण दिखने लगते हैं। स्मोकिंग छोड़ने के करीब 10 से 12 दिनों बाद व्यक्ति थका सा दिखने लगता है। अगर डॉक्टर की सलाह ली जाए और लाइफस्टाइल में सुधार किया जाए तो स्मोकिंग छोड़ना आसान होता है। स्मोकिंग छोड़ने पर निम्न लक्षण दिखते हैं।
अगर आप स्मोकिंग से पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर आपको क्विट स्मोकिंग मेडिसिन देंगे। स्मोकिंग मेडिसिन में कुछ मात्रा में निकोटिन होता है। इन मेडिसिन का इस्तेमाल करके आप सुरक्षित तरीके से स्मोकिंग छोड़ सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.