हार्ट का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर ये काम करना बंद कर दे तो इंसान मौत के दरवाजे तक पहुंच सकता है। बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन अपने पोस्ट के जरिए इसके बारे में बताया। उन्होंने लिखा,'मेरे पिता कहते हैं अपने दिल को हमेशा खुश और साहसी रखें और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी, तो यह आपका साथ देगा। कुछ दिनों पहले मुझे हार्ट अटैक आया था। एंजियोप्लास्टी हुई, स्टेंट लगा और सबसे महत्वपूर्ण बात कि मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने मुझे बताया कि मेरा दिल बहुत बड़ा है।'