गरबा खेलने से पहले और दौरान क्या खाएं-पिएं? ऐसे रखें एनर्जी लेवल हाई

Published : Oct 06, 2026, 11:55 AM IST
What to Eat and Drink Before and During Garba

सार

Garba Energy Tips: गरबा खेलने से पहले और दौरान सही खानपान व पर्याप्त पानी पीने से शरीर में एनर्जी बनी रह सकती है। जानें गरबा नाइट में थकान से बचने के आसान टिप्स।

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। नवरात्रि में गरबा और डांडिया खेलने का उत्साह अलग ही होता है। लगातार डांस करने से शरीर की अच्छी-खासी ऊर्जा खर्च होती है, ऐसे में कुछ लोगों को अचानक थकान, कमजोरी या चक्कर जैसा महसूस हो सकता है। अगर आप गरबा नाइट में लंबे समय तक बिना ज्यादा थके एंजॉय करना चाहते हैं, तो खानपान के साथ कुछ जरूरी सावधानियां भी रखें।

हैवी ईटिंग से करें बचाव

गरबा शुरू करने से करीब 1-2 घंटे पहले बहुत ज्यादा तला-भुना या भारी खाना खाने से बचें। इसकी जगह केला, सेब, ओट्स, पोहा, उपमा या थोड़े ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं। इससे शरीर को डांस के दौरान लगातार ऊर्जा मिलती रहेगी।

हाइड्रेशन है बेहद जरूरी

डांस करते समय पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए गरबा शुरू करने से पहले पानी पिएं और बीच-बीच में छोटे घूंट लेते रहें। बहुत ज्यादा पसीना आने पर नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट वाला पेय भी लिया जा सकता है।

हेल्दी स्नैक्स जरूर लें

अगर आपने व्रत रखा है, तो लंबे समय तक खाली पेट रहकर गरबा खेलने से कमजोरी महसूस हो सकती है। व्रत में केला, मखाना, दही, फल, नारियल पानी या थोड़े ड्राई फ्रूट्स जैसे विकल्प अपनी डाइट में शामिल करें।

बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें

लगातार घंटों तक डांस करने के बजाय बीच में कुछ मिनट आराम करें। शरीर को जरूरत से ज्यादा थकाने से बचें। अगर सांस बहुत तेज चल रही हो, चक्कर आए या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डांस रोककर आराम करें।

और पढ़ें: AI Diabetes Detection: न ब्लड टेस्ट, न सुई! 20 सेकंड की आवाज से AI बताएगा डायबिटीज का खतरा

आरामदायक आउटफिट जरूरी

गरबा के लिए ऐसे कपड़े चुनें जिनमें शरीर आसानी से मूव कर सके। पैरों में अच्छी ग्रिप और कुशन वाले आरामदायक जूते पहनना बेहतर है। नए या बहुत टाइट फुटवियर पहनकर लंबे समय तक डांस करने से पैरों में दर्द और छाले हो सकते हैं।

डांस से पहले वार्मअप

गरबा शुरू करने से पहले 5-10 मिनट हल्की स्ट्रेचिंग और वार्मअप करें। इससे शरीर डांस के लिए तैयार होता है और अचानक ज्यादा दबाव पड़ने की संभावना कम होती है।

और पढ़ें: चिकन का कौन सा हिस्सा नहीं खाना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

AI Diabetes Detection: न ब्लड टेस्ट, न सुई! 20 सेकंड की आवाज से AI बताएगा डायबिटीज का खतरा
World Heart Day: दिल कैसे करता है काम और कब बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानें हार्ट की पूरी कहानी