How to overcome blood deficiency: एनीमिया या खून की कमी से जूझ रहे हैं? अनार, चुकंदर, खजूर और मेथी जैसे आयरन युक्त आहार आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। जानिए कैसे ये लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं।
शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या है, जिसे एनीमिया कहते हैं। दरअसल, शरीर में खून की कमी तब होती है, जब लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम होने लगती है। जो लोग पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें एनीमिया होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। आइए जानते हैं कि एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन किया जा सकता है।
25
अनार भी एनीमिया को दूर करने का अच्छा उपाय है। इसमें आयरन और दूसरे जरूरी मिनरल्स, जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो शरीर में एनीमिया नहीं होने देते। इसके सेवन से लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना अनार का सेवन करना फायदेमंद होता है।
35
एनीमिया को दूर करने के लिए चुकंदर को सबसे अच्छे उपायों में से एक माना जाता है। जो लोग एनीमिया से पीड़ित हैं, उनके लिए चुकंदर बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन के साथ-साथ फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, सल्फर और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं।
खजूर को आयरन का भरपूर स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में एनीमिया की समस्या नहीं होती है। एनीमिया को दूर करने के लिए रोज सुबह खाली पेट गर्म दूध के साथ खजूर का सेवन करें। यह बहुतफायदेमंद होगा।
55
एनीमिया को दूर करने के लिए आप मेथी का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है। मेथी के पत्ते और बीज दोनों का सेवन फायदेमंद होता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.