नमकीन या मीठा कौन सा दही खाना है फायदेमंद? ये कॉम्बिनेशन कर सकते हैं सत्यानाश

Published : Jan 21, 2025, 12:05 PM ISTUpdated : Jan 21, 2025, 12:12 PM IST
CURD

सार

दही सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे खाने का सही तरीका जानना ज़रूरी है। नमक, चीनी या गुड़, किसके साथ दही खाना ज़्यादा बेहतर है, जानें एक्सपर्ट्स की राय।

हेल्थ डेस्क: अक्सर लोग खाने के साथ दही खाना पसंद करते हैं। दही का स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ लोग उसमें चीनी या नमक तो कुछ गुड़ मिलाते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दही में कुछ भी मिलाए बिना ही खाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बिना कुछ मिलाए दही खाने से बचना चाहिए। दरअसल, दही की तासीर गर्म होती है और इसकी प्रकृति अम्लीय होती है। ऐसे में बिना कुछ मिलाए दही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में सवाल यह है कि दही का सेवन कैसे करें? सेहतमंद रहने के लिए दही में नमक, चीनी या गुड़ मिलाएं? आइए इस बारे में विस्तार से जानें-

डाइटीशियन का कहना है कि दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, कई लोग इसे सर्दियों में खाना नुकसानदायक मानते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। इसके लिए आपको बस खाने का तरीका बदलना होगा। ऐसे में कोशिश करें कि दही को सादा खाने की बजाय उसमें मूंग दाल, शहद, घी, चीनी और आंवला मिलाकर खाएं। ऐसा करने से सेहत को कई बड़े फायदे होते हैं।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में है रामबाण, लहसुन के साथ कर लें ये चीज इस्तेमाल

नमक बढ़ाता है स्वाद

विशेषज्ञों के अनुसार, नमक में स्वाद बढ़ाने की क्षमता होती है। इसलिए दही में थोड़ी मात्रा में नमक मिलाने से ज्यादा नुकसान नहीं होता। जब आप रात में दही खा रहे हों, तो डॉक्टर नमक मिलाने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह शरीर से विषैले तत्वों को भी बाहर निकालता है, लेकिन दही की प्रकृति अम्लीय होती है। आसान शब्दों में कहें तो यह पेट में गैस बनाती है। इसलिए ज्यादा नमक डालकर दही खाने से बचें।

ये भी पढ़ें- दिनभर ओवर इटिंग से बचेंगे आप ! खानें में शामिल करें ये 7 फल

दही में नमक, चीनी या गुड़, क्या ज्यादा फायदेमंद है?

रोजाना दही में नमक मिलाकर खाने से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा करने से बाल झड़ना, समय से पहले सफेद होना और त्वचा पर मुंहासे हो सकते हैं। इसलिए दही में नमक मिलाने से बचना चाहिए। वहीं अगर चीनी की बात करें तो दही में चीनी मिलाकर खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, दही में चीनी मिलाने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है और इसे खाने से कोई नुकसान नहीं होता। दही में गुड़ मिलाकर खाना भी बहुत फायदेमंद होता है।

हाई बीपी के मरीजों को नमक बिल्कुल नहीं मिलाना चाहिए

डाइटीशियन के मुताबिक, जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें दही में नमक बिल्कुल नहीं मिलाना चाहिए। इससे स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, डिमेंशिया और दिल की दूसरी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। दूसरी बात, दही में नमक मिलाकर खाने से उसमें मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया मर जाते हैं। इससे हमारा पाचन तंत्र खराब हो सकता है।

ये भी पढ़ें- पोषण से भरपूर रागी कब बन जाता है सेहत का दुश्मन?

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत