
AI weight loss journey: स्कूल की पढ़ाई हो या फिर ऑफिस का काम, AI ने हर जगह अपनी पहुंच बना ली है। जरा सी भी समस्या होने पर लोग फोटो डालकर उसका सॉल्यूशन पूछ लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ChatGPT की मदद से वेट लॉस भी किया जा सकता है? जी हां, एक महिला ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। महिला दावा कर रही है कि उसने चैटजीपीटी की मदद से 5 महीने में अपना 14 किलो वजन कम कर लिया। महिला ने ChatGPT की मदद से बिना जिम के वजन कम करने के बारे में पूछा था। जानिए आखिर कैसे महिला ने AI की मदद से महिला ने कैसे वेट लॉस किया।
महिला में वेट लॉस के लिए है चैट जीटीपी में एक प्रॉन्प्ट दिया। इस प्रॉन्प्ट में महिला ने अपना वर्तमान वजन, वांछित वजन, वेट लॉस का समय, और अपनी उम्र डाली। महिला की दी गई जानकारी के हिसाब से चैट जीटीपी ने उसे बताया कि आखिर एक दिन में कितनी कैलोरी लेनी चाहिए। इसके साथ में ही चार हफ्तों तक महिला को क्या खाना खाना चाहिए? वेट लॉस के लिए भोजन का रिकॉर्ड रखने की भी सलाह दी गई। महिला ने ChatGPT द्वारा दिए गए उत्तर को अपनी दिनचर्या में फॉलो किया। रेगुलर ट्रैकिंग और खाने में हेल्दी भोजन लिया। इसका असर 4 से 5 महीने में 14 किलो वेट लॉस के रूप में दिखा।
और पढ़ें: मीरा कपूर के 3 आयुर्वेदिक मंत्र, जो बदल देंगी लाइफ
भले ही AI हमें कई रूप से मदद कर रहा हो लेकिन कभी भी वेट लॉस या किसी बीमारी के इलाज के लिए एआई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हर इंसान का शरीर अलग होता है। अगर कोई व्यक्ति किसी बीमारी से जूझ रहा है, तो ऐसे में डॉक्टर ही बता सकता है कि उसे किन चीजों का खाना चाहिए और किनसे परहेज करना चाहिए। इन सब बातों को एआई नहीं समझता। ऐसे में एआई द्वारा दी गई जानकारी से वेट लॉस करना आपको मुसीबत में भी डाल सकता है।
और पढ़ें: बवासीर से बचना चाहते हैं तो छोड़ दें ये आदत, एक्सपर्ट्स की बड़ी चेतावनी!
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.