
Home remedies for malaria: हर साल 25 अप्रैल को पूरी दुनिया भर में मलेरिया डे (World Malaria Day) मनाया जाता है। मच्छर से होने वाली इस बीमारी का अगर सही वक्त पर इलाज नहीं किया गया तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। हालांकि डॉक्टर की दवा के साथ-साथ अगर हम कुछ घरेलू उपाय करें तो इस बीमारी को बहुत ही कम वक्त में खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेद पर आधारित कुछ होम रेमेडीज।
1. नीम और तुलसी का काढ़ा
नीम की पत्तियां और तुलसी को एक साथ उबालकर काढ़ा बनाएं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और बुखार को नियंत्रित करता है। काढ़ा दिन में 2 बार पिएं।
2. गिलोय का रस
गिलोय आयुर्वेद में बुखार और संक्रमण के इलाज के लिए जाना जाता है। यह प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मदद करता है। गिलोय को उबाल कर पी सकते हैं। दिन में दो बार 15-20 Ml गिलोय जूस पीएं।
3. धनिया का काढ़ा
धनिया में नेचुरल एंटी-पायरेटिक गुण होते हैं, जो मलेरिया बुखार को कम करने में मदद करते हैं। एक चम्मच धनिया बीज को एक कप पानी में उबालें और छानकर दिन में एक बार पिएं।
4. दालचीनी और शहद
दालचीनी शरीर में एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव डालती है और शहद के साथ लेने पर मलेरिया के लक्षणों को कम करती है। दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर दिन में दो बार लें।
5. संतरे का रस
संतरे में विटामिन C की अधिकता होती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करती है। घर में संतरे का जूस निकालकर दिन में दो बार पीएं।
6. मूली के पत्तों का रस
मलेरिया में मूली के पत्तों का रस बुखार कम करने और शरीर को ठंडक देने में कारगर होता है। 1 कप मूली के पत्तों का रस सुबह-शाम पिएं। स्वाद के लिए थोड़ा नमक और नींबू डाल सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.