World Milk Day 2025: शुद्धता VS सुविधा, डेयरी या पाउडर मिल्क में कौन बेहतर?

Published : Jun 01, 2025, 11:23 AM IST
milk day 2025 Difference between dairy milk and powdered milk

सार

World Milk Day: डेयरी मिल्क और पाउडर मिल्क में क्या अंतर है? जानिए कौन सा दूध स्वास्थ्य के लिए बेहतर, किसमें ज्यादा पोषक तत्व होते हैं, पाउडर मिल्क के फायदे और नुकसान, और रोजमर्रा की जिंदगी में किस मिल्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

World Milk Day 2025: बड़े हो या बच्चे दूध पीने की सलाह हर किसी को दी जाती है। गाय-भैंस के दूध के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन बीते कुछ सालों में पाउडर मिल्क (Powdered Milk) का सेवन भी बढ़ गया है। इसे कैरी करना बहुत आसान होता है। आप कही भी जाएं कॉफी, चाय के लिए इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप भी अगर पाउडर मिल्क सा सेवन कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं ये शरीर के लिए फायदेमंद होगा भी या नहीं।

Dairy milk vs Powder Milk

बता दें, पाउडर मिल्क का इस्तेमाल डेयरी दूध के बाद सबसे ज्यादा किया जाता है। ये आम लोगों की पसंद तो बन गया है लेकिन जानना भी जरूरी है पाउडर मिल्क सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक। आज हम आपको इस बारे में बताएंगे।

1) डेयरी मिल्क अपने नेचुरल टेस्ट, क्रीम के लिए जाना जाता है। जबकि पाउडर मिल्क थोड़ा गाढ़ा और तेज स्वाद देता है। इसका टेस्ट भी डेयरी वाले दूध से बिल्कुल अलग होता है।

2) डेयरी दूध को लंबे वक्त तक स्टोर नहीं किया जा सकता है। अगर इसे बिना फ्रिज के रखा जाए तो ये खराब हो जाता है लेकिन पाउडर मिल्क के साथ ऐसा नहीं होता है। इसे कई महीनों तक स्टोर किया जा सकता है। साथ ही ये ट्रैवल फ्रेंडली भी है।

3) पोषण तत्वों की बात करें तो डेयरी मिल्क में विटामिन B2, B12, D, A, कैल्शियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं। जबकि पाउडर मिल्क में हाई कैलोरी, फैट, सोडियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। वहीं, अगर ये सूख जाए तो इसमें पोषक तत्व कम भी हो जाते हैं।

4) डेयरी मिल्क हर रोज के लिए बेहतर हैं लेकिन अगर आप ऑफिस जाते हैं या ट्रैवल कर रहे हैं तो पाउडर मिल्क ज्यादा किफायती माना जाता है। ये कई महीनों तक खराब नहीं होता है।

5) जहां तक बाद दाम की करें तो डेयरी मिल्क थोड़ा महंगा होता है जबकि पाउडर मिल्क आपको कम पैसों में मिल जाता है।

पाउडर मिल्क और डेयरी मिल्क में किसका करें इस्तेमाल ?

ऐसे में सवाल खड़ा होता है, पाउडर और डेयरी मिल्क में किसका सेवन बेहतर रहेगा तो पोषक तत्वों और स्वाद के लिए ताजा डेयरी दूध बेहतर है। इसमें कोई भी फैट नहीं होता है। बच्चों को हेल्दी रखने के लिए इसका सेवन बढ़िया है। वहीं, अगर आपको ट्रैवल करना पड़ता है तो पाउडर मिल्क एक ऐसा विकल्प है। इसे लंबे वक्त तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट