National cancer survivors Day: कैंसर के बाद भी इन तरीकों से जी सकते हैं नॉर्मल लाइफ

Published : Jun 01, 2025, 10:57 AM IST
National cancer survivors Day

सार

National cancer survivors Day: कैंसर ट्रीटमेंट के बाद नॉर्मल लाइफ जीना संभव है। जानिए शारीरिक, मानसिक और प्रजनन से जुड़ी चुनौतियों से कैसे निपटें और फिट लाइफस्टाइल अपनाएं।

Cancer survivors: कैंसर की खतरनाक बीमारी से उबरने के बाद खुद को फिट रखना एक चैलेंज होता है। बीमारी से कोई भी व्यक्ति किसी भी समय प्रभावित हो सकता है अगर किसी कारण से कैंसर हो जाता है तो उसे समय पर ट्रीटमेंट मिलने पर व्यक्ति नॉर्मल लाइफ जी सकता है। कैंसर का ट्रीटमेंट करने के बाद अगर नॉर्मल लाइफ जीनी है तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए लिए जानते हैं। जानिए कैसे कैंसर पीड़ित व्यक्ति नॉर्मल लाइफ जी सकता है।

शारीरिक रूप से कैंसर पेशेंट की फिटनेस

  1. आपको रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। ऐसा करने से चिंता की समस्या दूर रहती है। साथ ही ओवरऑल हेल्थ भी बेहतर होती है। 
  2. कैंसर के ट्रीटमेंट के बाद आपको अपना वेट भी मेंटेन रखना चाहिए। वजन को सामान्य रखने से काफी हद तक शारीरिक दिक्कतें दूर हो जाती हैं और व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है।
  3. कैंसर के ट्रीटमेंट के बाद शरीर बहुत कमजोर हो जाता है और उसे रिकवर करने में थोड़ा समय लगता है। आपको रोजाना पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी चाहिए ताकि पूरे शरीर की गतिविधियां ठीक रूप से चल सके।
  4. कैंसर पेशेंट को तंबाकू के सेवन से लगाकर शराब के सेवन को पूरी तरीके से बंद कर देना चाहिए। ऐसा करने से भी हेल्दी रहने में मदद मिलती है।

मानसिक रूप से कैंसर पेशेंट की फिटनेस

  1. पेशेंट को अगर स्वस्थ जीवन चाहिए तो वह प्रोफेशनल काउंसलिंग की मदद भी ले सकता है। इससे उसको इमोशनली सपोर्ट मिलता है।
  2. अगर व्यक्ति को अधिक मात्रा में स्ट्रेस है तो वह स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए मेडिटेशन योग आदि की मदद लें।

कैंसर पेशेंट्स में फर्टिलिटी चैलेंज

कैंसर पेशेंट्स को ट्रीटमेंट के बाद फर्टिलिटी चैलेंज का सामना भी करना पड़ता है। अगर आप भी कैंसर की बीमारी से जूझने के बाद कंसीव करना चाहती हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें और शारीरिक जांच कराएं। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट