Armed Forces Flag Day 2022: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर इस तरह अपने सशस्त्र बलों को करें सलाम

देश की सेवा और रक्षा करने वाले सेना और सैन्य लोगों को सम्मानित करने के लिए हर साल 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का विशेष दिन मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन की शुरुआत अपने सशस्त्र बलों को सलाम करके करें।

Deepali Virk | Published : Dec 7, 2022 2:21 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क :  हर भारतीय के लिए 7 दिसंबर का दिन बहुत खास होता है। इस दिन को भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस (armed force Flag day 2022) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश की सेना की प्रगति के सम्मान को दिखाता है और उन जांबाज सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने का दिन होता है जिन्होंने दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1949 से हुई थी। ऐसे में इस बार इस दिन की शुरुआत हमारे सशस्त्र बलों को सलाम (armed force Flag day message in Hindi) करके करें....

1. वे हमारी ओर से लड़ाइयां लड़े हैं और देश की महिमा के लिए लड़े हैं। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हम अपने सशस्त्र बलों को सलाम करते हैं।

2. सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर, आइए हम अपने सैनिकों की हर संभव मदद करें ताकि हम उन्हें बता सकें कि हम उनके साथ हैं। इस महत्वपूर्ण दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।

3. वे जो अपनी सभी सुख-सुविधाओं का बलिदान कर देते हैं, जो अपने जीवन का त्याग कर देते हैं उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमारे समर्थन की आवश्यकता होती है… भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं!

4. जब वे आसपास होते हैं तो हम हमेशा सुरक्षित रहते हैं। भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हमारे सशस्त्र बलों को धन्यवाद।

5. अपना घर छोड़ कर, सरहद को अपना ठिकाना बना लिया, जान हथेली पर रखकर, देश की हिफाजत को अपना धर्म बना लिया।
भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं

6. जिनमे अकेले चलने के हौसले होते हैं, एक दिन उन्ही के पीछे काफिले होते हैं। सेना है तो हम हैं
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर बधाई

7. चीर के बहा दूं लहू दुश्मन के सीने का , यही तो मजा है फौजी होकर जीने का।
जय हिन्द, हैप्पी इंडियन आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे 

8. भारतीयों के रूप में, हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करने का पूरा अधिकार है, हमारा देश और हमारा झंडा। तो आज झंडा फहराओ और हर दिन शान से!
भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...

9. हमें भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर को भारतीय सशस्त्र बलों को उन सभी गौरव के लिए धन्यवाद देना चाहिए जो उन्होंने हमारे देश में लाए हैं।
हैप्पी इंडियन आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे 

10. आओ मिलकर नमन करें हम देश के पहरेदारों को, वंदन व अभिनन्दन कर लें मातृभूमि रखवालों को।
भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
 

यह भी पढ़ें
बलूचिस्तान में 10 विद्रोहियों के मारे जाने के बाद सुसाइड ब्लास्ट, पूरे PAK में आतंकी हमलों की धमकी, देखें PICS
इन्वेस्टर को तस्वीर WhatsApp करके कहा-'मैंने परिवार को खत्म कर दिया, अब खुद को मार रहा हूं'

Share this article
click me!