
अगर आप कम जगह में ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जिसमें शुरुआती इनवेस्टमेंट कम हो और कमाई की संभावना अच्छी हो, तो इंडोर मशरूम की खेती अच्छी ऑप्शन बन सकती है। खास बात यह है कि मशरूम उगाने के लिए बड़े खेत की जरूरत नहीं होती। घर के एक साफ-सुथरे कमरे में तापमान और नमी का सही प्रबंधन करके इसकी खेती की जा सकती है। बाजार में ऑयस्टर, बटन और शिटाके जैसी कई किस्मों की अच्छी मांग रहती है, जिससे यह खेती युवाओं, महिलाओं और छोटे इंडस्ट्रियलिस्ट के लिए अच्छा बिजनेस बन रही है।
कम जगह में शुरू करें मशरूम की खेती और बनाएं कमाई का नया जरिया। जानिए घर के अंदर महंगी मशरूम उगाने का आसान तरीका, किन किस्मों की सबसे ज्यादा डिमांड है, शुरुआत में क्या चाहिए और कैसे बढ़ा सकते हैं अपना मुनाफा।
मशरूम की खेती के लिए खुली जमीन की जरूरत नहीं होती है। एक छोटे कमरे, बेसमेंट या शेड में भी इसका उत्पादन किया जा सकता है। मौसम पर डिपेंडेंसी कम होने के कारण सालभर उत्पादन की संभावना बनी रहती है। कम जगह में ज्यादा उत्पादन होने से यह ट्रेडिशनल खेती की तुलना में बेहतर मुनाफा देने वाला ऑप्शन माना जाता है।
भारत में बटन मशरूम, ऑयस्टर मशरूम और मिल्की मशरूम की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं शिटाके और लायंस मेन जैसी प्रीमियम किस्में होटल, रेस्टोरेंट और हेल्थ फूड मार्केट में महंगे दाम पर बिकती हैं। लोकल बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑर्गेनिक स्टोर भी इनकी बिक्री के अच्छे माध्यम बन सकते हैं।
मशरूम की खेती शुरू करने के लिए साफ कमरा, अच्छी वेंटिलेशन, कंट्रोस टेंपलरेचर, नमी बनाए रखने की व्यवस्था, ग्रो बैग, भूसा या अन्य सब्सट्रेट और क्वालिटी वाली स्पॉन की जरूरत होती है। सफाऊ का खास ध्यान रखने से फसल खराब होने का खतरा काफी कम हो जाता है और उत्पादन बेहतर मिलता है।
इसे भी पढ़ें- July Vegetable Gardening: जुलाई की इस छोटी-सी मेहनत से अगस्त-सितंबर तक तोड़ेंगे ये 5 ताजी सब्जियां
अगर सही टैकनीक अपनाई जाए और बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन किया जाए तो छोटे लेवल से भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। ताजा मशरूम के अलावा सूखे मशरूम, मशरूम पाउडर और वैल्यू एडेड प्रोडक्ट बेचकर एक्ट्रा प्रॉफिट कमा सकते हैं। होटल, सुपरमार्केट और स्थानीय दुकानों से सीधे संपर्क बनाकर बिक्री बढ़ाई जा सकती है।
मशरूम की खेती में तापमान, नमी और साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है। सर्टिफाइड सोर्स से स्पॉन खरीदें, नियमित निगरानी करें और इनफैक्टेड बैग को तुरंत अलग कर दें। फसल तैयार होने के बाद समय पर पैकिंग और बिक्री करने से क्वालिटी बनी रहती है और बेहतर कीमत मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें- 2 in 1 Plant Vase Aquarium: सिंगल में डबल फायदा, देखें प्लांट वास+एक्वेरियम के ट्रेंडी डिजाइन
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.