- Home
- Lifestyle
- July Vegetable Gardening: जुलाई की इस छोटी-सी मेहनत से अगस्त-सितंबर तक तोड़ेंगे ये 5 ताजी सब्जियां
July Vegetable Gardening: जुलाई की इस छोटी-सी मेहनत से अगस्त-सितंबर तक तोड़ेंगे ये 5 ताजी सब्जियां
July Vegetable Gardening: अगस्त-सितंबर में घर की ताजी सब्जियां चाहिए? तो जुलाई में ही लगाएं घिया, तोरी, खीरा, करेला और लोबिया। तो चलिए जानते हैं इन 5 सब्जियों को लगाने का सही समय, आसान देखभाल और कम मेहनत में भरपूर पैदावार पाने का तरीका।

अगर आप चाहते हैं कि अगस्त और सितंबर में अपने किचन के लिए ताजी और केमिकल-फ्री सब्जियां मिलें, तो जुलाई का महीना सब्जी लगाने के लिए सबसे अच्छा समय है। इस दौरान होने वाली बारिश और नमी कई बेल वाली और तेजी से बढ़ने वाली सब्जियों के लिए बेस्ट है। थोड़ी-सी तैयारी और नियमित देखभाल के साथ आप कुछ ही हफ्तों में घर की छत, बालकनी या छोटे से किचन गार्डन से भरपूर सब्जियां तोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 सब्जियों के बारे में जिन्हें जुलाई में लगाने पर अगस्त-सितंबर में अच्छी फसल मिलती है।

घिया (लौकी)
लौकी की बेल बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ती है। इसे ऐसी जगह लगाएं जहां भरपूर धूप मिले और बेल को फैलने के लिए सहारा हो। समय-समय पर सिंचाई और खाद देने से लगभग 45 से 60 दिनों में ताजी लौकी फलने लगती है।
तोरी
तोरी की खेती भी जुलाई में हो सकती है। यह कम समय में तैयार होने वाली सब्जी है और लगातार फल देती रहती है। अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में इसे लगाने से पौधा स्वस्थ रहता है और अगस्त से तोरी की तुड़ाई शुरू हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- Lobia Planting Tips: सिर्फ 20-25 दिन में मिलने लगेगी पहली फसल, जुलाई में जरूर लगाएं ये सुपरफास्ट सब्जी
खीरा
मानसून का मौसम खीरे के लिए भी बेस्ट होता है। बीज लगाने के बाद पौधे तेजी से बढ़ते हैं और लगभग एक महीने में फल देने लगते हैं। अच्छी सिंचाई और बेल को सहारा देने से लंबे समय तक अच्छी पैदावार मिलती है।
लोबिया
लोबिया तेजी से बढ़ने वाली फलीदार सब्जी है, जिसे जुलाई में बोने पर 45 से 55 दिनों में ताजी फलियां मिलने लगती हैं। यह कम जगह में भी आसानी से उगाई जा सकती है और लगातार कई सप्ताह तक लोबिया की फली तोड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- इंडोर हैंगिंग प्लांटर्स के ट्रेंडी डिजाइन, घर को देंगे लग्जरी और मॉडर्न विला लुक
करेला
करेले की बेल गर्मी और बारिश दोनों मौसम में अच्छे से बढ़ती है। जुलाई में लगाए गए पौधे अगस्त के अंत तक फल देते हैं। खाद और समय-समय पर बेल की देखभाल करने से पैदावार लगातार बढ़ती रहती है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.