
लाइफस्टाइल डेस्क. जापान (Japan) के लोग लंबी जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। यहां की औसत आयु दुनिया के अन्य देशों से ज्यादा है। साल 2020 में आए आंकड़ों के मुताबिक यहां के लोगों की औसत आयु 85 साल है। वहीं, साल 2019 के जीवन प्रत्याशा से सामने आई रिपोर्ट की मानें तो इस देश के 71 हजार से ज्यादा लोगों की उम्र 100 से पार हो गई है। वहीं, 23 लाख लोगों की उम्र 90 क्रॉस कर चुकी है। हेल्दी लाइफस्टाइल से यह मुमकीन हो पाया है। आइए जानते हैं जापानियों के लंबी आयु का 10 सीक्रेट। (फोटो साभार:@jjying)
1. जापानी लोगों का खाना
जापान के लोगों का डाइट दुनिया में सबसे ज्यादा बैलेंस डाइट माना जाता है। ये लोग सी फूड, सोयाबनी, सब्जी ज्यादा खाते हैं। ये उबले हुए खाना खाना पसंद करते हैं। जापानी मांस, शुगर, आलू और डेयरी प्रोडक्टस से दूर रहते हैं। यहां तक की वो फास्ट फूड के भी शौकीन नहीं है। जिसकी वजह से यह बीमारी से दूर रहते हैं। इनकी स्किन क्वालिटी बहुत अच्छी होती है।
2. खाना अच्छी तरह चबाकर खाना
कहा जाता है खाना हमेशा धीरे-धीरे और चबाकर खाना चाहिए। भोजन को देर से चबाकर खाने से ज्यादा पोषक तत्व और ऊर्जा अवशोषित करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं हेल्दी वेट मेंटेन भी होता है। जापान के लोग यह बात जानते हैं। वो भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाना पसंद करते है। वो खान के दौरान दो चीज करते हैं पहला कि वो खाना अच्छी तरह चबाकर खाते हैं और दूसरा धीरे-धीरे खाते हैं। इस दौरान वो अपनी फैमिली और फ्रेंड के साथ टेबल पर ज्यादा वक्त बीताते हैं। जो रिश्ते को और भी मजबूत करती है।
3. कम खाना खाना
जापान के लोग कम खाना खाने पर जोर देते हैं। लेकिन उनका पूरा फोकस पोषण तत्व पर होता है। वो छोटी सी प्लेट में खाते हैं जिसकी वजह से ज्यादा खाने से बच जाते हैं। वो एक्स्ट्रा कैलोरी नहीं लेते हैं जिसकी वजह से वेट गेन नहीं करते। वो पोषण युक्त पदार्थ लेते हैं जिससे बीमारी से भी दूर रहते हैं।
4.जापानी ब्रेकफास्ट पर देते हैं जोर
चाहे कुछ भी हो जाए जापान के लोग ब्रेकफास्ट करना नहीं भूलते हैं। वो सुबह के नाश्ते में उबली हुई मछली, चावल या दलिया लेते हैं। जिसकी वजह से उनका पेट भरा-भरा महसूस होता है और वो काम के दौरान अनहेल्दी डाइट लेने से बच जाते हैं।
5.खाने के बाद मीठे को ना
भारत में जहां लोग खाने के बाद मीठा लेना पसंद करते हैं। वहीं जापानी शुगर से बिल्कुल दूर रहते हैं। वो चॉकलेट या मिठाई से खुद को दूर रखते हैं।
6.खाना उबालकर या स्टीम कर बनाते हैं
जापान के लोग मसालेदार या तेल में बना खाना नहीं खाते हैं। वो ज्यादातर अपना खाना उबालकर या स्टीम करके बनाते हैं। जिसकी वजह से वो खराब कोलेस्ट्रॉल लेने से बच जाते हैं। उबाला खाना पोषण युक्त होता जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
7.सोया फूड पर जोर
जापान के लोग डेयरी प्रोडक्ट से दूर रहते हैं। वो सोयाबीन के प्रेमी होते हैं। सोयाबीन प्रोटीन और गुट फैट का अच्छा स्त्रोत होती है। इसे पचाना भी आसान है। यहां के लोग सोया मिल्क, टोफू, और नाटो खाना पसंद करते हैं।
8.चावल को हां, रोटी को ना
जापान का मुख्य भोजन चावल है। यहां होटल में भी मेन डिश में रोटी की बजाय चावल परोसा जाता है। जापान के लोग रोटी या ब्रेड से दूर रहते हैं। यह रिफाइन्ड आटे से बना होता है जो मोटापा बढ़ाता है।इसलिए यहां के लोग इसका इस्तेमाल ना के बराबर करते हैं।
9.सही मात्रा में भोजन करना
जापान के लोगों का मंत्र है खाना सिर्फ तब खाओं जब तक की पेट 80 प्रतिशत ना भर जाए। इसके बाद खाना नहीं खाना चाहिए।इस मंत्र के जरिए ओवरइटिंग करने से बचते हैं।
10. चाय प्रेमी जापान
जापान को चाय प्रेमी भी कहते हैं। यहां के लोग बहुत ज्यादा चाय पीते हैं। चाय में एंटीऑक्सीडेंट गुण होने की वजह से यह बीमारी से लोगों को दूर रखता है।यहां के लोग चाय में दूध या चीनी का इस्तेमाल नहीं करते हैं। पारंपरिक माचा चाय पीते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
बता दें कि जापान आज यानी 8 जुलाई 2022 को शोक के दौर से गुजर रहा है। यहां के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (shinzo ambe) इस दुनिया में नहीं रहें। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें गोली मार दी गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।
और पढ़ें:
पायल रोहतगी की प्री वेडिंग लुक्स ने आलिया-मौनी को छोड़ा पीछे,7 PHOTOS में देखें खूबसूरत अंदाज
कौन है शिंजो आबे की पत्नी अकी, जो पति से प्यार भी करती हैं और सबसे बड़ी आलोचक भी हैं
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.