Krishna 1GM Gold Locket: 1 ग्राम गोल्ड पेंडेंट, श्रीकृष्ण प्रेमी जरूर बनवाएं

Published : Jan 31, 2026, 09:51 PM IST
1 ग्राम श्रीकृष्ण गोल्ड पेंडेंट

सार

Gold Krishna Pendant 1 Gram Locket: अगर आप श्रीकृष्ण के सच्चे प्रेमी हैं और चाहते हैं कि उनकी कृपा हमेशा आपके साथ रहे, तो 1 ग्राम गोल्ड कृष्ण लॉकेट आपके लिए सिर्फ जूलरी नहीं, बल्कि एक आस्था का प्रतीक बन सकता है।

श्रीकृष्ण सिर्फ एक भगवान नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा, बुद्धि और जीवन जीने की कला का प्रतीक हैं। यही वजह है कि आज के समय में कृष्णा 1 ग्राम गोल्ड लॉकेट युवाओं से लेकर बड़ों तक की पहली पसंद बनता जा रहा है। कम वजन, ज्यादा आस्था और हर दिन पहनने लायक होने के कारण 1GM गोल्ड पेंडेंट खासतौर पर श्रीकृष्ण भक्तों के लिए परफेक्ट माना जाता है। अगर आप भी कुछ ऐसा पहनना चाहते हैं जिसमें भक्ति, स्टाइल और अफोर्डेबिलिटी तीनों हों, तो ये डिजाइंस जरूर देखें।

बांसुरी बजाते बाल गोपाल कृष्ण लॉकेट

यह डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला क्लासिक कृष्ण लुक है। इसमें बाल गोपाल को बांसुरी बजाते हुए उकेरा जाता है, जो मासूमियत और प्रेम का प्रतीक है। राउंड या ओवल शेप के लॉकेट पर माइक्रो एम्बॉस्ड (micro embossed) श्रीकृष्ण फेस रहता है। इसके अलावा आप बांसुरी और मोरपंख की हल्की डिटेलिंग भी चुन सकते हैं। इस तरह के गोल्ड लॉकेट पर मैट और शाइन फिनिश का कॉम्बिनेशन मिल जाता है। जो लोग हमेशा भगवान कृष्ण को अपने पास महसूस करना चाहते हैं वो डेली वियर में इसे पहन सकते हैं।

और पढ़ें -  1K में पाएं लखटकिया लुक, दुल्हन चुनें 6 हैवी गोल्ड पॉलिश कलीरे

मोरपंख के साथ मिनिमल कृष्ण फेस लॉकेट

अगर आप ज्यादा हेवी नहीं बल्कि सिंपल और स्लीक डिजाइन पसंद करते हैं, तो यह लॉकेट आपके लिए परफेक्ट है। इसमें पूरा चेहरा नहीं, बल्कि सिर्फ कृष्ण का साइड प्रोफाइल या आंखों की झलक दिखाई जाती है। स्क्वायर या ड्रॉप शेप पेंडेंट में फाइन लाइन आर्ट का कृष्ण फेस मिल जाएगा। ऊपर छोटा सा मोरपंख डिजाइन इसे मॉडर्न फिनिश के साथ ट्रेडिशनल लुक देगा। ये गिफ्ट के लिए भी शानदार ऑप्शन है।

श्रीकृष्णा राउंड फ्रेम लॉकेट डिजाइन

इस डिजाइन में श्रीकृष्ण को वृंदावन थीम में दिखाया जाता है, जहां उनके चारों ओर फ्लोरल या मंदिर स्टाइल फ्रेम बना होता है। यह लॉकेट देखने में छोटा होते हुए भी काफी रिच लगता है। गोल फ्रेम के अंदर कृष्ण की फुल बॉडी या हाफ बॉडी शेप मिल जाएंगे। चारों ओर मंदिर नक्काशी जैसा बॉर्डर या कटवर्क फिनिश 1 ग्राम वजन में आसानी से बन जाएगा। मां-बेटी या कपल गिफ्टिंग के लिए भी ये परफेक्ट है।

और पढ़ें -   85000Rs सेविंग में 1KG सिल्वर जूलरी, 10 साल का सेफ इन्वेस्टमेंट

कृष्ण नाम मंत्र वाला गोल्ड लॉकेट

यह डिजाइन उन भक्तों के लिए है जो नाम-स्मरण को ज्यादा महत्व देते हैं। इसमें श्री कृष्ण, राधे कृष्ण या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय जैसे मंत्र उकेरे जाते हैं।सर्कुलर या टैग शेप लॉकेट के फ्रंट में मंत्र और बैक साइड प्लेन या हल्की टेक्सचर होती है। ये फुल पॉलिश या सैटिन फिनिश के साथ आपको 1 ग्राम गोल्ड में आसानी से मिल जाएंगे। ये सिंपल लेकिन बहुत पॉजिटिव एनर्जी देने का काम भी करेंगे। बेस्ट बात ये है कि हर उम्र के लिए ेक यूनिसेक्स डिजाइन है।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Glass Bangles Styling Ideas: सादा ग्लास बैंगल लगेंगी एक्सपेंसिव, 6 तरह से स्टाइल करें चूड़ियां
कुंदन स्टोन वर्क से गोल्ड प्लेटेड लुक, साड़ी के साथ ट्राई करें 6 कमरबंद