
बेटी बड़ी हो रही है और लगातार बढ़ते Gold रेट ने आपको परेशान कर रखा है तो क्यों न फिलहाल के लिए चांदी में इन्वेस्ट किया जाए। वैसे भी 2026 में सिल्वर जूलरी ट्रेंड बनकर उभरी है। आप भी फैशन में क्लास ढूंढते हुए बिटिया के लिए Silver Hoop Earrings के लेटेस्ट डिजाइन देखें।
10 साल तक की बच्चियों के लिए स्टोन स्टड हूप परफेक्ट है। यह जल्दी खुलते भी नहीं है, जिससे खोने-गिरने की परेशानी कम हो जाएगी। इसमें Silver के साथ छोटे-छोटे क्यूबिक जिरकॉनिया नग का काम है, जो चमकदार और एलिगेंट लगते हैं। इन्हें रोजाना से लेकर स्कूल में भी पहना जा सकता है।
चांदी के बेस और बारीक नक्काशी वर्क पर ये हूप हॉल इफेक्ट लुक देते है। यह मॉडर्न और विंटेज लुक का आर्टिस्टिक कॉम्बो है, जो लाडो संग आप भी पहन सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स जींस, फ्रॉक संग कमाल लगेंगे। सुनार के यहां 2500-3000रु तक इनकी ढेरों वैरायटी मिल जाएगी।
ट्विस्टेड टेक्चर और ब्रेडेड स्टाइल में आने वाले ये सिल्वर हूप छोटी-छोटी मोतियों की नक्काशी से सजे हुए हैं। यह क्लासी और सोफिस्टिकेटेड डिजाइन पर है, जो कानों की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे। इन्हें बिटिया रानी बिना परेशानी कहीं भी पहनकर जा सकती है।
यह डिजाइन छोटे-छोटे बॉल्स और मोतियों को जोड़कर बनाई जाती है तो बबल जैसा लुक देती है। सिल्वर हूप बहुत ही मिनिमल है, जिसमें किसी भी तरह के मोती काम नहीं है। स्कूल से लेकर डेली वियर के लिए ऐसे पैटर्न बेस्ट है।
चांदी के किनारों पर छोटे-छोटे माइक्रो स्टोन को बारीक से सेट करते हुए ये हूप बनाया जाता है। इस टेक्निक को चैनल सेटिंग कह जाता है, जो फिनिशिंग और मजबूती प्रदान करती है।
यह डिजाइन चांदी के दो तारों को आपस में जोड़कर बनाई गई है। जहां एक हिस्सा सिंपल सिल्वर तो दूसरे में बारीक नगों का काम है। यह इन्फिनिटी डिजाइन है जो बच्चियों को कान की शोभा बढ़ाएगी। बेटी को फैशन पसंद हैं तो इसे गिफ्ट कर सकती हैं।
2000रु की रेंज में पतली सी चांदी की तार पर आने वाली ये बाली हूप चुनें, जो छोटे-छोटे मनकों के साथ आती है। इसे एथनिक या बोहो स्टाइल भी कहा जाता है। यह डेली वियर के लिए आइडियल च्वाइस है।
ये भी पढ़ें- Gold Tevta Designs: गोल्ड मंगलसूत्र को दें नया ट्विस्ट, लॉकेट छोड़ अपनाएं रजवाड़ी तेवता स्टाइल
हूप की खूबसूरती और हगी की मजबूती देने वाली ये इयरिंग्स नक्काशी पैटर्न से इंस्पायर्ड हैं जो प्लेन बेस को भी अट्रेक्टिव बना देती है। बेटी को रोजाना पहनने के लिए बाली गिफ्ट करना चाह रही हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
टू लेयर पर आने वाली ये हूप इयररिंग सिंपल होकर भी क्लासिक लुक देती है। इसे आमतौर पर पार्टी वियर और फॉर्मल हूप भी कहा जाता है जो रोजाना पहनने के लिए बढ़िया है।
ज्यादा बजट नहीं है तो 1500-2500रु तक आप ऐसी चांदी के तार पर ट्विस्टेड ईथरियल हूप खरीदें, जो हल्के होने के साथ काफी यूनिक लगते हैं।
ये भी पढ़ें- Baby Boy Kada Designs: हनुमान जंयती पर लाडले को तोहफा, खरीदें 20 ग्राम चांदी में Silver कड़ा