Gold Tevta Designs: गोल्ड मंगलसूत्र को दें नया ट्विस्ट, लॉकेट छोड़ अपनाएं रजवाड़ी तेवता स्टाइल

Published : Apr 01, 2026, 09:00 PM IST
Gold tevta designs with price

सार

Rajputi Tevta Design: सोने के मंगलसूत्र या गोल्ड चेन लॉकेट में नई डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस बार ट्रेडिशन चुनते हुए काले मोती माले पर पहनें राजपूती तेवता डिजाइन जो राजस्थानी शान के साथ महारानी वाला फील में कमी नहीं रखेगा। 

Gold Mangalsutra के बिना मैरिड वुमन का कोई भी फंक्शन कंप्लीट नहीं होता है। यह स्टाइल और फैशन का ध्यान रखने के साथ सुहाग की निशानी भी है। आजकल बाजार में शॉर्ट, मिनिमल से लेकर हैवी मंगलसूत्र की ढेरों डिजाइन्स उपलब्ध हैं जिन्हें 9 कैरेट से 14 कैरेट के बीच खरीदा जा सकता है। बेसिक नहीं कुछ हटकर चाहिए तो मंगलसूत्र लॉकेट में पारंपरिक और प्रतिष्ठित टच जोड़ते हुए तेवता (Tewta) चुनें, ये टू इन वन में हार विद श्रृंगार दोनों देगा।

राजस्थानी तेवता क्या है?

Rajasthani Gold Tewta Necklace ग्रामीण इलाकों में पहना जाने वाला पारंपरिक गहना है। इसकी खासियत चौकोर पेंडेंट है, जिसे भारी सोने की नक्काशी और मीनाकारी काम पर बनाया जाता है। साथ में मोती की लड़ियां इसे हैवी और यूनिक लुक देती हैं।

पिकॉक मोटिफ तेवता डिजाइन

7-8 ग्राम में Mangalsutra Pendant के लिए तेवता की ये डिजाइन चुनी जा सकती है। इस पीस में मयूर की आकृति उकेरते हुए रंगीन मीनाकारी काम है, जो पारंपरिक डिजइन को मॉडर्न वाइब संग पेश करता है। लॉकेट के निचले हिस्से पर सोने के छोटे-छोटे घुंघरू लगे हैं, जिनकी खनक साड़ी-लहंगा की शान बढ़ावदेगा। आप इसे सिल्क, बनारसी या किसी भी प्लेन लहंगे के साथ पहन स्टेटमेंट लुक पा सकती हैं। अगर रियल गोल्ड में खरीदने का बजट नहीं है तो आर्टिफिशियल भी 500-1000रु तक ये मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 2 & 3 Gram Gold Ring: खुद को दें अक्षय तृतीया पर गोल्ड 'ऑफर', खरीदें क्राउन शेप सोने की रिंग

मिनिमलिस्ट जाली वर्क तेवता

स्मॉल एंड स्लीक मॉडर्न अंदाज के लिए सिंपल तेवता चुनें। वैसे तो इन्हें राजस्थान में हैवी मोतियों की लड़ियों पर पहना जाता है, पर इसे हर अटायर पर टीमअप करें। इसमें बारीक गोल्डन जाली का काम है, जो देखने में भारी और वजन में हल्का है, आप इसे 3-4 ग्राम में बनवा सकती हैं। साथ में फ्लावर गुच्छे, लटकन इसे ग्रेसफुल फिनिशिंग देती है। यह डिजाइन स्मार्ट और सोबर स्टेटमेंट का परफेक्ट कॉम्बो पेश करता है।

क्लासिक मयूर तेवता

राजस्थानी कारीगरी गले में उतारते हुए आप मयूर-फ्लोरल मोटिफ तेवता चुने, जो बारीक नक्काशी संग आते हैं। इसे वियर कर आप रानी-महारानी से कम तो नहीं लगने वाली हैं। बनावट 3D इफेक्ट जैसी है जो बोल्ड अपील देतीहै। पुराने गहनों को नया रूप देना चाहती हैं तो यह डिजाइन बेस्ट है। चौकोर और उभरा हुआ पैटर्न प्रीमियम और रिच लुक देता है। यह काले मोतियों या फिर Gold Chain Mangalsutra संग भी पहना जा सकता है।

ये भी पढ़ें- German Silver Boho Anklets: सस्ते दाम पर चांदी का निखार, सेव करें जर्मन सिल्वर बोहो पायल डिजाइन

कलरफुल मीनाकारी गोल्ड तेवता

फेस्टिव सीजन से पार्टी वियर तक वाइब्रेंट फ्यूजन का तड़का लगाते हुए गले में मीनाकारी गोल्ड तेवता पहनें। यह पारंपरिक कला और कंटेम्परेरी फैशन का बेहतरीन मिश्रण है। ऊपर की तरफ बने छोटे रंगीन फूल-रंग बिरंगे नग इसे कलरफुल वाइब देते हैं। जहां तक बात डिटेलिंग की है तो कंट्रास्ट कलर और घनी मोतियों का काम भरा-पूरा लुक प्रदान करता है। अगर आप Heavy Gold Jewelry पसंद करती हैं तो इसे खरीदना बनता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Pendant For Women: 10 हल्के पेंडेंट गोल्ड डिजाइन, जो दिखेंगे वजनदार
सैंडल-स्लीपर डिजाइन, डेली वियर के लिए फ्लैट फील 8 Ideas