
Lightweight Dholna Mangalsutra: ट्रेडिशनल ज्वेलरी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है, लेकिन समय-समय पर इनमें अपग्रेड होता रहता है। इसी तरह से ट्रेडिशनल ढोलना ज्वेलरी एक बार फिर से ट्रेंड में लौट आई है। खासकर शादीशुदा महिलाओं के लिए ढोलना मंगलसूत्र काफी ट्रेंड में है। ये आमतौर पर भारी और रिच लुक देते हैं, लेकिन लाइटवेट में भी ढोलना मंगलसूत्र आप बनवा सकते हैं। आइए हम आपको दिखाते हैं इसकी 5 डिजाइन कि कैसे आप 3 से 3.5 ग्राम सोने में हैवी ढोलना मंगलसूत्र बनवा सकते हैं।
ढोलना मंगलसूत्र की सबसे बड़ी पहचान इसका बड़ा, गोल और झूमर जैसा पेंडेंट होता है, जिसे ढोलना कहा जाता है। यही कारण है कि यह पेंडेंट बाकी आम गोल्ड पेंडेंट से काफी डिफरेंट होता है। इसमें गोल्ड के ढोलना के ऊपर कुंदन, पोल्की, मीनाकारी का खूबसूरत काम किया जाता है, इसलिए ये ज्वेलरी ब्राइड्स की पहली पसंद होती है। आप भी इस तरीके के ढोलना मंगलसूत्र पेंडेंट खरीद सकती हैं।
और पढ़ें- Best Gold Plated Mangalsutra: 500Rs में चुनें 7 गोल्ड प्लेटेड मंगलसूत्र, तीज पर लगेगा एकदम असली
2 से 3 ग्राम सोने में आप इस तरह का ढोलना मंगलसूत्र खरीद सकती हैं। जिसमें ओवल सिलेंडर शेप देकर नीचे गोल्ड की कुछ हैंगिंग लटकी हुई है। इसे गोल्ड चेन या ब्लैक बीड्स वाली मंगलसूत्र चेन के साथ वियर करें।
लाइटवेट में ढोलना मंगलसूत्र भी आप आसानी से 2 से 3 ग्राम सोने में बनवा सकते हैं। जिसमें सामने से सिलेंडर पैटर्न देकर पीछे से इसे खाली छोड़ गया है, ताकि ये लाइटवेट हो लेकिन लुक हैवी जैसा दें। इसके नीचे गोल्ड की ही कुछ चेन की स्ट्रिंग्स दी हुई है।
नई नवेली दुल्हन पर हैवी लुक के लिए इस तरह के लॉन्ग मंगलसूत्र बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। आप ढोलना डिजाइन में नीचे गोल्ड का ही राउंड सर्किल वाला डिजाइन चुन सकते हैं। ये दो डिजाइन आपको आसानी से 3 से 4 ग्राम सोने में मिल जाएंगे। इसे आप गोल्ड और काले मोती वाली लंबी चेन के साथ अटैच करवाएं।
कलरफुल थ्रेड के साथ भी आप ढोलना मंगलसूत्र पहन सकती हैं। इस तरीके का कॉइन डिजाइन का सॉलिड गोल्ड ढोलना मंगलसूत्र पेंडेंट लें और इसे रेड या ब्लैक कलर के धागे में पिरोकर कुछ गोल्ड के बीड्स भी डलवाएं। यह ट्रेडिशनल ज्वेलरी तीज, त्योहार, शादी-पार्टी में बहुत ही अच्छी लगेगी।
लाइटवेट में हैवी लुक के लिए आप जालदार ढोलना मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइन भी चुन सकती हैं। जिसमें क्रिस-क्रॉस जाली वाली डिजाइन के रूप में सिलेंडर दिया गया है। इसके ऊपर खूबसूरत से पीकॉक की डिटेलिंग और बीच में एक रूबी स्टोन भी लगा है।