Silver Jewellery Cleaning Tips: खारे पानी और पसीने से काली पड़ गई है बिछिया-पायल? इन 7 तरीकों से घर पर करें साफ

Published : Mar 31, 2026, 07:00 PM IST
toe ring cleaning home remedies

सार

Tips To Remove Blackness From Silver Jewellery: खारे पानी और पसीने से काली पड़ी चांदी की पायल, बिछिया और कंगन को घर पर ही चमकाएं। जानिए बेकिंग सोडा, नींबू, टूथपेस्ट, सिरका और अन्य 7 आसान घरेलू उपाय, जिससे ज्वेलरी फिर से नई जैसी दिखे।

Silver Jewellery Cleaning Tips: चांदी की बिछिया, पायल और कंगन हमारी पारंपरिक ज्वेलरी का अहम हिस्सा हैं, साथ ही सुहागन की सुहाग की निशानी भी है। लेकिन खारे पानी, पसीने और हवा के कारण ये जल्दी काले पड़ जाते हैं। कई लोग इन्हें साफ कराने के लिए ज्वेलर के पास जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर ही आसान और सस्ते तरीकों से इन्हें फिर से चमका सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं 7 असरदार घरेलू उपाय, जिनसे आपकी सिल्वर ज्वेलरी नई जैसी चमक उठेगी।

बेकिंग सोडा और नींबू 

एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे ज्वेलरी पर लगाकर हल्के ब्रश से रगड़ें और पानी से धो लें। काली परत तुरंत हट जाएगी।

चायपत्ती और सर्फ से करें क्लीन 

एक-एक चायपत्ती और सर्फ में एक गिलास पानी मिलाकर अच्छे से उबाल लें, उबाल आने के बाद काली पड़ी बिछिया, पायल, कंगन और चांदी की दूसरी जूलरी को डालें और 5-7 मिनट उबलने दें। यह जमी हुई गंदगी और कालापन हटाने में काफी असरदार है। 5-7 मिनट बाद जूलरी को पानी से बाहर निकालकर ब्रश से साफ करें और पानी से धो लें।

सिरका और बेकिंग सोडा 

एक कप सिरके में एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें और ज्वेलरी को 2-3 घंटे के लिए उसमें डुबोकर रखें। बाद में धोकर सुखा लें-चमक वापस आ जाएगी।

इसे भी पढ़ें- पहाड़ी इयररिंग डिजाइन, चांदबाली से झुमके तक देखें एक से बढ़ के एक पीस

एल्युमिनियम फॉयल और नमक 

एक बर्तन में एल्युमिनियम फॉयल बिछाकर उसमें गर्म पानी, नमक और बेकिंग सोडा डालें। ज्वेलरी को इसमें डालें-कुछ ही मिनट में कालापन हट जाएगा।

साबुन और गुनगुना पानी 

माइल्ड साबुन और गुनगुने पानी में ज्वेलरी को 10-15 मिनट तक भिगोकर रखें। फिर ब्रश से साफ करें-डेली क्लीनिंग के लिए यह सबसे आसान तरीका है।

इमली का पेस्ट 

इमली का पेस्ट बनाकर ज्वेलरी पर लगाएं और हल्का रगड़ें। इसमें मौजूद एसिड सिल्वर को नैचुरली साफ करता है।

राख से सफाई 

पुराने समय से इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका-थोड़ी सी राख लेकर ज्वेलरी पर रगड़ें और पानी से धो लें। इससे तुरंत चमक आ जाती है।

इसे भी पढ़ें- राजस्थानी इयररिंग्स के 7 नई डिजाइन, मिलेगी रईसों वाली असली रॉयलटी+ठाठ

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2 & 3 Gram Gold Ring: खुद को दें अक्षय तृतीया पर गोल्ड 'ऑफर', खरीदें क्राउन शेप सोने की रिंग
राजस्थानी इयररिंग्स के 7 नई डिजाइन, मिलेगी रईसों वाली असली रॉयलटी+ठाठ