
15 अगस्त का दिन स्कूल टीचर्स के लिए बेहद खास होता है। अगर आपने इस बार स्वतंत्रता दिवस पर साड़ी पहनने की सोची है लेकिन समझ नहीं आ रहा कि ज्वेलरी कैसी रखें तो क्यों न कुछ अलग ट्राई किया जाए। अलग-अलग रंग की चूड़ी रंग पहनने की बजाय "तिरंगा" थीम Churi Bangle Set सेट चुनें जो लुक इन्हेंस करने के साथ आपका ओवरऑल फैशन एलिवेट कर देंगे।
आप जॉर्जेट या साटन साड़ी वियर करने वाली है जो बिल्कुल सोबर है तो स्टाइल बैलेंस करते हुए कुंदन झुमका तिरंगा बैंगल सेट चुनें। इसमें नारंगी, हरी और सफेद चूड़ियों को मिलाकर सेट तैयार किया है, जो स्टोन और हैवी कुंदन कंगनों के साथ कमाल लग रहे हैं। यह आपको स्कूल में सबसे अलग और फैनशनिस्टा दिखाने में कमी नहीं छोड़ेंगे।
Jelly Glass Bangle महिलाओं को बहुत पसंद आ रहे हैं। आप भी स्वतंत्रता दिवस 2026 में फैशन का तड़का लगाते हुए इन्हें विकल्प बना सकती हैं। सफेद, हरी और नारंगी की ग्लास चूड़ियां खरीदें और इसे गोल्डन रंग के घुंघरू कड़ों संग पहनें। आप इसे वन हैंड में पहनें तो ज्यादा बढ़िया है।
ये भी पढ़ें- पुरानी डेनिम जींस से बनाएं वर्सेटाइल हैंडबैग
चूड़ी पहनना कम पसंद हैं तो 15 अगस्त के लिए आप इस तरह का बांधनी तिरंगा सेट विकल्प बना सकती हैं। बाजार में मिलते-जुलते पैटर्न पर ऐसा कंगन सेट 500-700 रु. तक मिल जाएगा। अगर इतने पैसा खर्च करने का मन नहीं है किसी भी पुरानी कंगनों में केसरिया, हरे और सफेद रंग का फैब्रिक चिपका दें। आसपास मोतियों से डेकोरेट कर कंगन तैयार करें।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर मैरिड बहन को दें 5 स्टाइलिश शरारा कुर्ता सेट
जब बात नजाकत और भव्यता की हो तो गजरा स्टाइल हैदराबादी बैंगल कभी निराश नहीं करते हैं। आप भी स्कूल में फैशन की अदाएं दिखाते हुए तिरंगा स्टाइल गजरा बैंगल कैरी करें। इन्हें छोटे-छोटे क्रिस्टल पर बनाया गया है जो कड़ा और ब्रेसलेट दोनों का काम करेंगे। ऑनलाइन-ऑफलाइन 200-500 रु. तक इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।
अगर आप कलरफुल स्टाइल नहीं चाहती हैं तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। इसकी बजाय राजस्थानी तिरंगा चूड़ी कंगन सेट को विकल्प बनाएं। इसके लिए फ्लोरल या स्टोन वर्क के ऑरेंज, ग्रीन या सफेद कंगन खरीदें और इन्हें मैचिंग चूड़ी के साथ स्टाइल करें। यह बैंगल हर ओकेजन पर पहना जा सकता है।