
First Rakhi After Marriage: शादी के बाद पहली राखी हर बहन के लिए बेहद खास होती है। ऐसे मौके पर अगर भाई प्यार और यादों से जुड़ा कोई सुंदर तोहफा दे, तो यह दिन और भी यादगार बन जाता है। 5 हजार रुपये तक में कई ऐसी सिल्वर जूलरी मिल जाती हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ रोज पहनने लायक भी होती हैं।
नई-नवेली बहन के लिए हल्की घुंघरू वाली सिल्वर पायल बेहतरीन गिफ्ट है। यह ट्रेडिशनल लुक के साथ हर एथनिक आउटफिट पर खूबसूरत लगती है और रोजाना भी पहनी जा सकती है। ये आपको वजन के अनुसार 2-5 हजार के अंदर मिल जाएंगे।
अगर आपकी बहन को सिंपल और मॉडर्न जूलरी पसंद है, तो मिनिमल सिल्वर ब्रेसलेट चुनें। 2500-3500 रुपये तक कई खूबसूरत डिजाइन मिल जाते हैं, जो वेस्टर्न और एथनिक दोनों लुक में जचते हैं।
राखी के लिए हार्ट शेप सिल्वर पेंडेंट इमोशनल और स्टाइलिश दोनों गिफ्ट है। इसमें नाम या छोटा मैसेज भी कस्टमाइज कराया जा सकता है, जिससे गिफ्ट और ज्यादा खास बन जाता है। ये आपको 2000-3000 हजार तक आसानी से मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- सावन में बीवी को दिलाएं मिनी झुमकी, कम बजट में बेस्ट फेस्टीव गिफ्ट
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमके आजकल काफी ट्रेंड में हैं। कुर्ती, साड़ी और सूट के साथ यह बेहद आकर्षक लगते हैं। 800-2000 रुपये तक अच्छे क्वालिटी वाले डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं।
शादीशुदा महिलाओं के लिए सिल्वर बिछिया सेट हमेशा उपयोगी गिफ्ट माना जाता है। फ्लोरल या स्टोन वर्क डिजाइन वाले सेट 1000-2500 रुपये तक में मिल जाते हैं और काफी एलिगेंट दिखते हैं।
छोटे-छोटे चार्म वाला सिल्वर ब्रेसलेट युवतियों में बेहद लोकप्रिय है। इसमें दिल, तारा, चांद या इनिशियल चार्म जुड़वाकर इसे पर्सनल टच दिया जा सकता है। यह यादगार राखी गिफ्ट बन सकता है।
ये भी पढ़ें- Sawan Fashion 2026: सावन के हर लुक में जोड़ें भक्ति और फैशन का तड़का, चुनें रुद्राक्ष ज्वेलरी
स्टोन या फुलकारी डिजाइन वाली सिल्वर रिंग 1500-2800 रुपये तक शानदार विकल्प है। यह छोटी लेकिन प्रीमियम दिखने वाली जूलरी है, जिसे बहन ऑफिस, पार्टी या रोजाना आसानी से पहन सकती है।
राखी का असली महत्व रिश्तों की मिठास और अपनापन है। महंगे गिफ्ट से ज्यादा जरूरी है ऐसा तोहफा, जिसे बहन संभालकर रखे और हर बार पहनते हुए भाई का प्यार महसूस करे। सिल्वर जूलरी इसी भावना को खूबसूरती से व्यक्त करती है।