
15 अगस्त के दिन सिर्फ तिरंगा इयररिंग्स ही नहीं बल्कि ज्वेलरी में भी तीन रंगों को शामिल कर सकती हैं। आपको ऑनलाइन या मार्केट में तिरंगा ज्वेलरी के कई ऑप्शंस मिल जाएंगे। इन्हें आप एथनिक लुक के साथ ट्राई कर सकती हैं। यह काफी सुंदर दिखते हैं और आपके सफेद सूट या साड़ी के साथ भी बेहद सुंदर दिखाई देंगे। स्वतंत्रता दिवस में पहनी जाने वाली तिरंगा ज्वेलरी के कुछ ऑप्शंस के बारे में जानें।
तिरंगे रंगों वाले बीड नेकलेस से लेकर मोती नेकलेस में छोटे-छोटे केसरिया, सफेद और हरे बीड्स का इस्तेमाल किया जाता है।सिंपल कुर्ती या साड़ी के साथ ऐसे सुंदर नेकलेस पहनकर सजा जा सकता है। आप चाहे तो घर में भी तिरंगा नेकलेस तैयार कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस में तीन रंगों की लड़ियों को शामिल करें और सज जाएं।
तिरंगा ड्रॉप इयररिंग्स 15 अगस्त के काफी सुंदर दिखेंगी। ऐसी इयररिंग्स में आप थ्रेड या धागे लटकन वाली इयररिंग्स पहनें। अगर आपको क्रोशिया की बुनाई आती है, तो घर में ही क्रोशिया के स्टड तैयार किए जा सकते हैं। ये दिखने में काफी फैंसी और फ्रेश फील देते हैं। इन्हें 10 साल की गर्ल्स को भी पहनाया जा सकता है। तो खास मौके के लिए अभी से अपना ज्वेलरी बॉक्स सजा लें।
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए तिरंगे रंगों की डिटेलिंग वाले झुमके भी उपलब्ध हैं। सिल्वर टोन के झुमकों में छोटे केसरिया, सफेद और हरे स्टोन या बीड्स इन्हें सबसे अलग दिखाती हैं। आप इसके साथ मैचिंग नेकलेस भी पहन सकते हैं।
और पढ़ें: 15 अगस्त पर घर-ऑफिस में लगाएं प्लांट तिरंगा, नारंगी-सफेद फूल और हरी पत्तियों से सजाएं कोना
अगर आप हाथों को भी देशभक्ति के रंग में रंगना चाहती हैं, तो केसरिया, सफेद और हरे रंग की चूड़ियां मिला-झुला कर पहन सकती हैं। आपको ऑरेंज, व्हाइट के साथ ग्रीन चूड़ियां मिल जाएंगी, जो आपस में गिनकर बराबर पहनें। इस तरीके से आप चाहे, तो प्लास्टक के तिरंगा कंगन भी खरीद सकती हैं।
और पढ़ें: 15 अगस्त के दिन चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? स्कूल टीचर्स के लिए 6 टिप्स