150Gm Toe Rings Single Set: ड्यूरेबल सिंगल सेट बिछिया, 150 ग्राम में सिल्वर डिजाइंस

Published : Mar 01, 2026, 03:30 PM IST
सिंगल सेट बिछिया

सार

150 gram toe rings latest design silver Ideas: अगर आप स्लीक, क्लासी और लॉन्ग-लास्टिंग बिछिया चाहती हैं, तो 150 ग्राम चांदी में सिंगल सेट एक शानदार ऑप्शन है। सही डिजाइन चुनकर आप अपने ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न ग्रेस जोड़ सकती हैं।

सुहागिनों के श्रृंगार में बिछिया (Toe Rings) का खास महत्व है। पारंपरिक रूप से शादी के बाद पहनी जाने वाली बिछिया अब सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि फैशन स्टेटमेंट भी बन चुकी है। अगर आप 150 ग्राम चांदी (Silver) में एक प्रीमियम, स्लीक और सिंगल सेट बिछिया खरीदने का सोच रही हैं, तो यहां देखें ट्रेंडिंग और एलिगेंट डिजाइंस। 150 ग्राम में आमतौर पर आपको खूब हाई-क्वालिटी और ड्यूरेबल सिंगल सेट डिजाइंस मिल जाएंगे, जो सालों तक अपनी चमक और मजबूती बनाए रखेंगे।

मिनिमल स्लीक बैंड डिजाइन

अगर आप रोज पहनने के लिए बिछिया ढूंढ रही हैं, तो यह डिजाइन परफेक्ट है। मिनिमल स्लीक बैंड डिजाइन, मॉडर्न लुक के साथ ट्रेडिशनल टच देता है।इसमें पतली, स्मूद फिनिश, बिना ज्यादा उभरे हुए पैटर्न मिलते हैं। ये ऑफिस और डेली वियर के लिए बेस्ट हैं। 

और पढ़ें - 1-3Yr गर्ल फ्रेंडली एंकलेट, खरीदें बीड्स-घुंघरू सिल्वर पायल

फ्लोरल एम्बॉस्ड बिछिया सेट डिजाइंस

150 ग्राम में आप फ्लोरल सिंगल सेट बनवा सकती हैं, जो खास फंक्शन में अलग ही ग्रेस देंगे। फूलों का पैटर्न हमेशा एवरग्रीन रहता है। उभरे हुए फ्लोरल मोटिफ के साथ हल्की ऑक्सीडाइज फिनिश इसे सुंदर लुक देती है। ये साड़ी और सूट के साथ शानदार मैच होंगे।

कुंदन या स्टोन वर्क स्लीक बिछिया

अगर आपको थोड़ी शाइन पसंद है, तो स्टोन वर्क डिजाइन चुनें। ब्राइडल या फेस्टिव लुक के लिए छोटे व्हाइट या ग्रीन स्टोन वाले पैटर्न परफेक्ट हैं। यह डिजाइन खासकर शादी या त्योहारों में बहुत सुंदर लगता है। ये एथनिक आउटफिट के साथ शानदार लगेगा।

और पढ़ें -  Nose Piercing नहीं चाहिए, पहनें चिपकाने वाली 6 गोल्ड नोज पिंन

ऑक्सीडाइज्ड ट्रेडिशनल पैटर्न

राजस्थानी और ट्रेडिशनल लुक चाहने वालों के लिए ऑक्सीडाइज्ड बिछिया बेस्ट है। 150 ग्राम सिल्वर में आप बारीक नक्काशी और विंटेज फिनिश ले सकती हैं। यह डिजाइन एथनिक साड़ियों के साथ बेहद क्लासी लगता है।

एडजस्टेबल ओपन रिंग डिजाइन

आजकल एडजस्टेबल बिछिया काफी ट्रेंड में है। 150 ग्राम में आप मजबूत और प्रीमियम फिनिश वाला एडजस्टेबल सेट बनवा सकती हैं। स्लिम और स्टाइलिश लुक के लिए ये बेस्ट चॉइस हैं। साथ ही ये गिफ्ट के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

क्रिस्टल ग्लास चूड़ी के फैंसी डिजाइन, मेटल कंगन संग चमक+खनक होगी डबल
0.5 Gram Gold Rose Earrings: 100% स्टाइल की गांरटी, हाफ ग्राम में 7 रोज इयररिंग डिजाइन