Vijay Deverakonda Wedding Jewelry: दूल्हों का नया स्टाइल, लड़के पहनें विजय देवरकोंडा जैसी कड़ा पायल

Published : Feb 27, 2026, 01:03 PM IST
mens silver kada payal designs

सार

Vijay Deverkonda Wedding Jewelry:  विजय देवरकोंडा शादी लुक ने लड़कों के लिए नया ट्रेंड सेट किया है। गोल्ड ज्वेलरी के महंगे दौर में देखिए दूल्हों के लिए स्टाइल सिल्वर कड़ा पायल डिजाइन, जो आपके वेडिंग लुक में लगा देगी चार चांद।

Vijay Deverakonda Wedding Jewelry Photos: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए हैं। ये विवाह केवल दो सितारों का नहीं था, बल्कि इंडियन मैरिज के फैशन में बड़ा बदलाव है। पिछले कुछ सालों में सेलिब्रिटीज के बीच मिनिमल कलर और ज्वेलरी का चलन था, लेकिन विजय ने इसे बदलते हुए नया गोल दिया। उन्होंने टिपिकल शेरवानी की बजाय धोती पहनीं, हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान 22 कैरेट जूलरी खींचा। एक्टर ने हार से लेकर, बाजूबंद, इयररिंग्स और कड़ा पायल स्टाइल, जो अभी तक किसी भी मेल सेलिब्रिटी क वर्सेटाइल लुक है।

दूल्हे ट्राय करें कड़ा पायल 

बढ़ते सोने के भाव (Gold Rate Today) के बीच आम आदमी के लिए गोल्ड खरीदना मुश्किल है। ऐसे में  वियज की तरह सोने की पायल बनवाना तो मुश्किल है। हालांकि आप फैशन पसंद करते हैं और अपनी शादी में कुछ यूनिक लुक चाहते हैं तो ज्यादा सोच-विचार करने की बजाय सिल्वर कड़ा पायल पर इन्वेस्ट करें। यह डिजाइन एलीट क्लासिक लुक देने के साथ दूल्हे के पैरों की शान 100% बढ़ा देगी।

ये भी पढ़ें- हैवी गोल्ड जूलरी में रश्मिका मंदाना का ब्राइडल लुक वायरल, नजरें हटाना मुश्किल

लड़कों के लिए सिल्वर कड़ा पायल

आमतौर पर पायल दुल्हनों के शृंगार का अहम हिस्सा है, हालांकि विजय ने इस अवधारणा को तोड़ते हुए गोल्ड पायल पहनीं। अगर सोना खरीदने का बजट नहीं है दूल्हे स्पेशल डे पर स्टाइल और आरामदायक डिजाइन वाली ऐसी सिल्वर कड़ा पायल चुनें। जो एडजेस्टबल पैटर्न पर आती है, यानी इसे बिना किसी परेशानी के आसानी से पहना सकता है। तस्वीर में दिखाई गई Silver New Kada Payal में एलिफेंट मोटिफ संग लाल और सफेद पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है, जो क्लासिक एथनिक लुक दे रही है। ऐसी डिजाइन काफी ज्यादा मजबूत होती हैं जो दूल्हे के पैर में बहुत खूबसूरत लगेंगी।

ये भी पढ़ें- Rashmika Mandanna Wedding Look: दुल्हन रश्मिका का ब्राइडल लुक क्यों है खास? 5 प्वाइंट में समझें

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर कड़ा एंकलेट

एवरग्रीन पैटर्न और सिंपल डिजाइन वाली ये कड़ा पायल लड़कों के लिए बेस्ट है, जो सिंपल होकर यूनिक लगती हैं। इसमें पायल की तरह पतली सी चेन है, जो ऑक्सीडाइज्ड एंटीक फिनिश संग आती है। आप इसे एडजस्टेबल या लॉब्स्टर क्लैस्प लॉक पर ही खरीदें। ये धोती, कुर्ता सेट या थ्री पीस सूट संग ज्यादा डैशिंग लुक देती है।

स्पाइरल कड़ा पायल

लड़कों के पैरों में सिंपल बट स्टाइल देने वाली पायल ज्यादा अच्छी लगती है। अगर आप भी बेसिक पैटर्न से हटकर कुछ अलग सा चाहते हैं तो ट्विस्टेड स्पाइरल कड़ा पायल को विकल्प बनाएं। इसकी रग्ड डिजाइन काफी बोल्ड है। तस्वीर में दिखाई एंकलेट को दो अलग-अलग डिजाइन पर बनाया गया है, ऊपरी हस्सा ट्विस्टेड और दूसरा इनफिनिटी सिंबल पर है।

थिन चेन पायल कड़ा डिजाइन

लड़कों के लिए स्टाइल+आकर्षक पैटर्न पर आने वाली ये कड़ा स्टाइल चुनी जा सकती है। यह पारंपरिक और मॉडर्न शैली का बेस्ट फ्यूजन देती हैं। इसे ठोस-गोल आकार पर बनाया गया है, जो पैर को स्टेटमेंट लुक देने में कमी नहीं रखेगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

हैवी गोल्ड जूलरी में रश्मिका मंदाना का ब्राइडल लुक वायरल, नजरें हटाना मुश्किल
Sleek Sui Dhaga: खुले बालों की बढ़ाएं शान स्लीक सुई धागा इयररिंग्स के साथ